City News Uttar Pradesh
प्रशांत करवरिया 75 वर्षों की ऐतिहासिक 'राम लीला' को देंगे नया वैभव: आस्था का लगेगा महाकुंभ
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

प्रशांत करवरिया 75 वर्षों की ऐतिहासिक ‘राम लीला’ को देंगे नया वैभव: आस्था का लगेगा महाकुंभ

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। धर्म, संस्कृति और भारतीय परंपराओं की अमिट पहचान बन चुकी ‘तरौहा की ऐतिहासिक रामलीला’ एक बार फिर अपने भव्य स्वरूप में ‘सजने’ जा रही है। करिवरिया परिवार की ’75 वर्षों से निरंतर’ चली आ रही इस ‘धार्मिक परंपरा’ को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक 13 दिवसीय भव्य रामलीला मंचन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

प्रशांत करवरिया 75 वर्षों की ऐतिहासिक 'राम लीला' को देंगे नया वैभव: आस्था का लगेगा महाकुंभरामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया ने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति,संस्कार और सभ्यता की ‘जीवंत धरोहर’ है। नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग से जोड़ने में रामलीला की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

प्रशांत करवरिया 75 वर्षों की ऐतिहासिक 'राम लीला' को देंगे नया वैभव: आस्था का लगेगा महाकुंभबैठक रामलीला मंडली के महंत शंकर दास की उपस्थिति में सम्पन्न हुई, जिसमें नगर और क्षेत्र के नागरिकों ने ‘हिस्सा’ लिया। बैठक में रामलीला के मंचन, व्यवस्थाओं, सुरक्षा,सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी ने एक स्वर में इस वर्ष की रामलीला को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने का संकल्प लिया।

प्रशांत करवरिया 75 वर्षों की ऐतिहासिक 'राम लीला' को देंगे नया वैभव: आस्था का लगेगा महाकुंभइस अवसर पर प्रशांत करवरिया और पूर्व सभासद शैलेंद्र करवरिया ने महंत शंकर दास का ‘सम्मान’ कर उनकी वर्षों की सेवाओं और धार्मिक योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता और धार्मिक आस्था का सबसे बड़ा आयोजन बताया।

प्रशांत करवरिया 75 वर्षों की ऐतिहासिक 'राम लीला' को देंगे नया वैभव: आस्था का लगेगा महाकुंभविशेष बात यह रही कि बैठक में विभिन्न समाजों और समुदायों के लोग एक मंच पर दिखाई दिए, जिसने चित्रकूट की सामाजिक समरसता और भाईचारे की परंपरा को और मजबूत किया। मोहम्मद यूसुफ, अब्दुल, दिनेश कुमार, वेद रतन करवरिया, मुकेश पांडेय, विकास पांडेय, राजेश भारद्वाज, पवन करवरिया, रामनरेश तिवारी, प्रवीण कुमार पांडेय, जलील और मोहम्मद सादिक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

इंतजार समाप्त : विधायक प्रकाश द्वारा बादल की मशहूर मेला प्रदर्शनी का उदघाटन

City News Uttar Pradesh

जल निगम क्या हो गया अपंग : ट्रीटमेंट प्लांट हटेटी पुरवा की यही दास्तां !

Banda-मंडल के 1.38 लाख मजदूरों को 25.67करोड़ का लाभ

City News Uttar Pradesh

बांदा में तीसरे दिन नाई रामलीला द्वारा रावण वध के साथ हुआ दशहरा मिलन

मुख्यमंत्री बांदा आये : डीएम की व्यवस्थाओ को देख मन हो गया “बागवाँ ” …

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति गांवों के तालाबों को को बनायेगी दिलदार : किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़