City News Uttar Pradesh
मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच शुरू : अधिकारी पहुंचे जेल, की पड़ताल
उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच शुरू : अधिकारी पहुंचे जेल, की पड़ताल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डान मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में न्यायिक जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंडल कारागार में शनिवार को जिला जज, डीएम व एसपी पहुंचे। जेल के अंदर लगभग एक घंटे जांच पड़ताल की।माना जा रहा है कि मुख्तार अंसारी की मौत के मामले को लेकर न्यायिक जांच की जो प्रक्रिया है, उसको लेकर सभी लोग कारागार पहुंचे थे।

मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच शुरू : अधिकारी पहुंचे जेल, की पड़ताल
Judicial investigation into Mukhtar Ansari’s death started: Officers reached jail, investigation

आपको बता दें की 21 मार्च को मऊ जिले की एमपी एमएलए कोर्ट में वकील के जरिए मुख्तार अंसारी ने यह आरोप लगाया था कि उसको 19 मार्च को बांदा जेल में खाने में जहर देकर जान से मारने की कोशिश की गई।वहीं उसके पहले भी उसे 2 बार जान से मारने का षडयंत्र रचा जा चुका है। मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बांदा ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच को लेकर जांच अधिकारी शुक्रवार को नामित कर दिया था।

मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच शुरू : अधिकारी पहुंचे जेल, की पड़ताल
Judicial investigation into Mukhtar Ansari’s death started: Officers reached jail, investigation

मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट के यहां से पत्र जारी करते हुए बताया गया था कि मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में जांच अधिकारी नामित करने की याचना की गई थी।जिसको लेकर बांदा के एमपी एमएलए कोर्ट की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। एक महीने के अंदर न्यायिक जांच नियमानुसार पूरा कर आख्या प्रेषित करेंगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले: नीट समेत कई परीक्षाओं को मजाक बना दिया सरकार ने, छात्रों का भविष्य अंधकार में

उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य: दिली स्वागत से हुये भाव विभोर

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य तंत्र का ‘तमाचा’ : डीएम की बेटी पहुंची तो अल्ट्रा साउंड चालू, बेबस मरीजों के लिए बंद ?

City News Uttar Pradesh

Banda : सावधान बुंदेलखंड का चारा जहरीला ! धूरिन जहर का संक्रमण जान लेवा ! …

जेएन महाविद्यालय में एडमीशन प्रकरण : सपा की सदस्यता लेनें वालों को प्रवेश, अनशन शुरू, विधायक प्रकाश करायेंगे जांच

City News Uttar Pradesh

भाजपा ‘ब्राह्मण विधायकों’ की ‘एक जुटता’ से संगठन ‘कांपा’ ? प्रदेश अध्यक्ष के ‘पत्र’ से क्रोध ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़