- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें अपने कैंप कार्यालय में पार्टी जनों के साथ चुनावी बैठक की। बताया की बूथ कैसे होगा मजबूत। साथ ही वोट प्रतिशत बढ़ाने का फार्मूला दिया। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ नियति और नीति भी हैं, इसलिए जनता भाजपा से सहमत है।अब सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन समिति के माध्यम से सामूहिक रूप से लोकसभा चुनाव प्रचार को गति प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगे। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा करने के साथ हर कार्य क्षेत्र में कार्य करना है। हर काम को आगे बढ़कर करना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।
विधायक प्रकाश ने कहा कि अब समय कम है। बूथ प्रबंधन को मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसमें विधानसभा संयोजकों की महत्वपूर्ण दायित्व है।बूथ मजबूत होगा तो ही मत प्रतिशत बढ़ेगा। हम सभी ने अपने बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाए हैं। पन्ना प्रमुखों से समन्वय कर समीक्षा करनी चाहिए।तब जाकर मेरा बूथ सबसे मजबूत धरातल पर उतरेगा। जिलाध्यक्ष संजय सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह नें भी चुनाव रणनीति पर मंथन और चिंतन कराया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
