25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष ने दी 1.15 करोड़ की बड़ी सौगात: बांदा बनेगा ‘मॉडल सिटी’
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष ने दी 1.15 करोड़ की बड़ी सौगात: बांदा बनेगा ‘मॉडल सिटी’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के विकास को नई दिशा देने के प्रयास में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू ने बुधवार को लगभग 1 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत वाली दो बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष ने दी 1.15 करोड़ की बड़ी सौगात: बांदा बनेगा ‘मॉडल सिटी’

कार्यक्रम की शुरुआत बजरंग कुंड, कटरा में भूमि पूजन से हुई, जहां 40 लाख रुपए की स्वीकृत परियोजना के तहत बजरंग कुंड का जीर्णोद्धार, पाथ-वे, बाउंड्रीवाल, सामुदायिक हाल और सौंदर्यीकरण का कार्य प्रस्तावित है।

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष ने दी 1.15 करोड़ की बड़ी सौगात: बांदा बनेगा ‘मॉडल सिटी’

इस अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा, इन योजनाओं के पूर्ण होने के बाद न केवल श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि बांदा की पहचान भी एक स्वच्छ, आधुनिक और आध्यात्मिक नगर के रूप में बनेगी। हमारा लक्ष्य है कि बांदा नगर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़े।

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष ने दी 1.15 करोड़ की बड़ी सौगात: बांदा बनेगा ‘मॉडल सिटी’

भूमि पूजन के बाद जनप्रतिनिधियों का काफिला संजय पैलेस के पास नव-निर्मित सीसी रोड के लोकार्पण स्थल पर पहुंचा, जिसकी लागत लगभग 75 लाख रुपए बताई गई। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू ने कहा, हमारा संकल्प है कि बांदा नगर हर दृष्टि से विकसित, स्वच्छ और सुंदर बने। लगातार नई योजनाएं लाई जा रही हैं ताकि बांदा जल्द ही एक ‘मॉडल नगर’ के रूप में पहचाना जाए।

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष ने दी 1.15 करोड़ की बड़ी सौगात: बांदा बनेगा ‘मॉडल सिटी’

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू, नगर अध्यक्ष दक्षिणी राजेश गुप्ता रज्जन, नगर अध्यक्ष उत्तरी राजेश गुप्ता, नगर महामंत्री नीरज त्रिपाठी, लखन कुशवाहा, सभासद राजा राम राजपूत, रूपा चौहान, राजा चौहान सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी नें मारा नहले पर दहला: रामसेवक हुये भाजपाई

Banda : परीक्षा में फीस जमा न हो पाने के चलते छात्रा ने लगाई फांसी !

बुजुर्ग की गोली मारकर रहस्यमयी हत्या: बदमाशों ने पेट में मारी गोली

महोबा : हाथ में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला- ओ डाक्टर साहेब जा सांप ने हमो डसो है …

City News Uttar Pradesh

Banda-अफसोसनाक : नहीं मिला सरकारी मकान, गरीब की चली गई जान !

डीएम दुर्गा शक्ति नें इन्द्र धनुष अभियान की खींची प्रत्यंचा: तीन चरणों में चलेगा अभियान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़