City News Uttar Pradesh
महोबा : हाथ में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला- ओ डाक्टर साहेब जा सांप ने हमो डसो है
उत्तर प्रदेश

महोबा : हाथ में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला- ओ डाक्टर साहेब जा सांप ने हमो डसो है …

 

महोबा। ओ डाक्टर साहेब जा सांप ने हमो डसो है.., सिर झुकाए बैठे पर्चे पर दवाइयां लिख रहे डाॅक्टर ने जैसे ही सामने देखा तो उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। क्योंकि, हाथ में सांप लेकर खड़ा युवक काटने की बात कहते हुए उपचार की मांग कर रहा था। उसे देखते ही ओपीडी में आसपास मौजूद मरीज और तीमारदार शाेर मचाकर इधर-उधर भागने लगे। यह नजारा सोमवार की शाम को महोबा के जिला अस्पताल का था, जहां किसान युवक की हरकत ने सभी को डरा दिया था।

महोबा : हाथ में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला- ओ डाक्टर साहेब जा सांप ने हमो डसो है
The young man reached the hospital with a snake in his hand, said – Oh doctor, the snake has made us feel

महोबा के जिला अस्पताल में सोमवार की शाम उस समय मरीजों और तीमारदारों में अफरा तफरी मच गई, जब एक किसान युवक पॉलीथिन में सांप लेकर इमरजेंसी में आ गया। उसने डॉक्टर को सांप दिखाते हुए कहा कि इस सांप ने मुझे काटा है और मेरा उपचार करो। उसकी बात सुनते ही डॉक्टर समेत सभी लोग घबरा गए। बाद में पूरा मजरा समझ आने पर स्थिति सामान्य हुई और डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू किया। दरअसल,कबरई क्षेत्र के ग्राम गुगौरा निवासी 28 वर्षीय महेंद्र सोमवार को अपने खेत में बने कुएं में उतरकर सफाई कर रहा था। सफाई करते समय उसके पैर में एक सांप लिपट गया और उसे काट लिया।


महेंद्र ने झटका देकर सांप को पैर से अलग किया और फिर फावड़े से उसे मार डाला। इसके बाद वह सांप को पाॅलीथिन में भरकर जिला अस्पताल पहुंच गया। उसने इमरजेंसी में पाॅलीथिन से सांप निकालते हुए कहा कि ओ डाक्टर साहेब जा सांप ने हमो डसो है.., अब हमाओ जल्दी इलाज करौ। उसके हाथ में सांप देखते ही डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी घबरा गए और मरीजों में अफरा तफरी मच गई। बाद में उसने डॉक्टर को बताया कि सांप मरा हुआ है, तब जाकर सभी की सांस में सांस आई और स्थिति सामान्य हो सकी। महेंद्र ने बताया कि वह मरा हुआ सांप जिला अस्पताल इसलिए लाया था कि डॉक्टर उसकी नस्ल देखकर जहर का पता लगा सकें और उसके अनुरूप ही उसका जल्दी उपचार हो सके। डॉक्टर ने उपचार के किसान युवक की हालत में सुधार बताया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने तहसीलदार से लगाई गोहार

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने शुरू किया हरियाली मिशन: पौधारोपण से शहर को बनाएंगे हरित

स्वास्थ पर प्रकोप : जिला अस्पतालों में दवाओं की खपत हो गई दोगुनी

City News Uttar Pradesh

कवि केदारनाथ को दी गई श्रद्धांजलि: शब्दों की ‘मशाल’ से ‘रोशन’ हुआ परिसर !

चित्रकूट का ‘न्यू वाटर पार्क’ बना ‘स्किन बर्निंग जोन’: जहर उगल रहा ‘पार्क’ का पानी, प्रशासन क्यों ‘खामोश’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

फोरम का आदेश : एसबीआई लाइफइंश्योरेंस मृत्यु दावा 693000 रुपये करे अदा …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़