25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन, 12 से 14 वर्ष के बच्चों का होगा टीकाकरण
उत्तर प्रदेश

कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन, 12 से 14 वर्ष के बच्चों का होगा टीकाकरण

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का कोेविड वैक्सीनेशन प्रारंभ किया गया। डीएम अनुराग पटेल द्वारा जिला चिकित्सालय में बने 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन, 12 से 14 वर्ष के बच्चों का होगा टीकाकरण
DM inaugurated the Covid Center by cutting the tape, children of 12 to 14 years will be vaccinated

– डीएम ने बच्चों को टीका लगवाए जाने की अपील की

डीएम अनुराग पटेल ने सभी नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं। इस दौरान मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस आयु वर्ग के बच्चों का कोविड वैक्सीनेशन कार्बेवैक्स वैक्सीन से किया गया है।

कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन, 12 से 14 वर्ष के बच्चों का होगा टीकाकरण
DM inaugurated the Covid Vaccination Center by cutting the tape, children of 12 to 14 years will be vaccinated

जिसकी द्वितीय डोज 28 दिन बाद दी जानी है। राज्य स्तर से जनपद के लिए 12 से 14 वर्ष के बच्चों का लक्ष्य 76 हजार 223 निर्धारित किया गया है। जिन बच्चों का जन्म वर्ष 2008, 2009 एवं 2010 में हुआ हो अर्थात जो बच्चें 12 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हों, उनका कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एसएन मिश्रा, डाॅ. मीनाक्षी, डाॅ. अंजना पटेल, राहुल सिंह, राधा शर्मा सहित जिला चिकित्सालय का स्टाॅफ उपस्थित रहा।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

टीबी मुक्त भारत में टीपीटी निभाएगा अहम भूमिका : अगले माह यह सुविधा शुरू करने की तैयारी

Banda- वीडियो साहबों की लापरवाही : सामूहिक विवाह की राशि कन्या के खाते में नहीं आई !

उत्साह से लबरेज हुआ बांदा : नमाज पढ़ी, गले मिले और बोले ईद मुबारक

वाह रे सीडीओ साहब: कागज़ों में विकास, ज़मीन पर सड़क विनाश, चुप्पी पर गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

यूपी- एमपी सीमा का फायदा उठा पुलिस को चकमा दे रहा डकैत गौरी, पांच दिन से कांबिंग कर रही पुलिस …

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास’ का सूर्योदय: 1390 करोड़ की आवासीय योजना को हरी झंडी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़