औरैया। कुछ युवाओं को फिल्मी डायलाग का नशा इस कदर चढ़ता है कि वो टशन बन जाता है। ऐसे ही फिल्मी डायलाग बोलने वाले युवकों को उनका टशन महंगा पड़ा गया। बोल देना पाल साहब आए थे… की इबारत पर पुलिस की नजर पड़ी तो तीन युवकों को अजीतमल की हवा खानी पड़ गई। इसपर एक युवक ने फिर अजय देवगन और तब्बू अभिनत फिल्म के गाने के बोल पर डायलाग दिया- …जिससे डरते थे वही बात हो गई।

दरअसल, युवकों को बाइक के पीछे प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह बोल देना पाल साहब आए थे.., लिखना खासा महंगा पड़ गया। कानपुर देहात से युवक औरैया शहर के आनेपुर गांव स्थित सांई मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 कानपुर-इटावा हाईवे से वह अनंतराम टोल प्लाजा की ओर बढ़े। इस बची गश्त कर रही पुलिस की नजर पड़ी तो उन्हें रोका गया। नाम-पता पूछते हुए नंबर प्लेट पर लिखे के बारे में पूछा गया। इसके बाद उन्हें बैठा लिया गया।

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना अंतर्गत अगुवाही गांव निवासी अनुज पाल पुत्र अमर सिंह, शुभम पाल पुत्र बाबू सिंह पाल व अंकित पाल पुत्र अमर सिंह पाल तीनों एक बाइक से मंगलवार की देर शाम आनेपुर गांव स्थित सांई मंदिर आए थे। जहां उन्होंने बाइक को पार्किंग में खड़ा किया तो नंबर प्लेट पर लिखे को पढ़ हर कोई एक बार सोचने को मजबूर हो गया। कहा कि क्या अंदाज है। मंदिर से निकलने के बाद बाइक से तीनों हाईवे से अनंतराम टोल की ओर आगे बढ़े।

इस बीच रास्ते में बाइक के नंबर प्लेट पर गश्त कर रही पुलिस के साथ ही स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) के एक सिपाही की नजर पड़ी तो उसने रोक दिया। इसके बाद तीनों को कोतवाली चलने का कहा। इस पर वह घबरा गए। कहा कि साहब जाने दो। नंबर प्लेट पर बोल देना पाल साहब आए थे क्यों लिखा है। पूछा तो कहा कि गलती हो गई।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
