
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। राजापुर तहसील के तिरहार क्षेत्र का ‘चिल्लीमल संपर्क मार्ग आज पूरी तरह बदहाल’ है। लगातार बारिश के बाद यह ‘सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों का तालाब’ बन गई है। लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन इस ओर से आंखें मूंदे बैठा है। यह मार्ग दर्जनों गांवों की एकमात्र लाइफलाइन है। रोजाना हजारों किसान, छात्र-छात्राएं, महिलाएं और मरीज इसी रास्ते से गुजरते हैं।
जगह-जगह जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया चालक कई बार गिरकर ‘चोटिल’ हो चुके हैं। पैदल चलने वालों को भी कीचड़ और पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। फिर भी प्रशासन ने सुध लेना जरूरी नहीं समझा। स्थानीय लोगों का कहना है कि ‘वे वर्षों से इस समस्या को झेल’ रहे हैं। कई बार शिकायतें भी की गईं, लेकिन न तो पीडब्लूडी ने और न ही राजस्व-प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया। आखिरकार आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं।
लोगों ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि अब और इंतजार नहीं होगा। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन धरातल पर हालात ‘जस के तस’ हैं। सड़क खराब होने से बच्चों की पढ़ाई, मरीजों का इलाज और किसानों की खेती सब चौपट हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हुआ तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
