- विनोद मिश्रा
बांदा। बैंक से लिए गए ऋण की किश्त लेने महिला के घर गए फील्ड आफिसर ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फील्ड आफिर ने इस दुष्कृत्य की न सिर्फ वीडियो बनाई बल्कि फोटो भी खींची। पीड़ित महिला ने बैंक मैनेजर से शिकायत की तो उसने महिला को धमकाया और फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि कमासिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

कमासिन थाने के एक गांव की तकरीबन 30 वर्षीय महिला ने एक बैंक से ऋण लिया था। चूंकि वह समूह से जुड़ी हुई है, इसलिए बैंक में अक्सर आना-जाना होता था। ऋण लेने के बाद महिला लगातार किश्तें अदा करती रही। राजापुर के एक बैंक से लिए गए ऋण की अदायगी को लेकर समय-समय पर फील्ड आफिसर फोन पर बात करता रहता था। मंगलवार को दोपहर फील्ड आफिसर घर आया और किश्त की धनराशि मांगने लगा। महिला घर के अंदर से रुपया लाई और फील्ड आफिसर को दे दिया। उस वक्त महिला के घर में केई नहीं था। सूना मौका देखकर राहुल ने महिला को दबोच लिया। विरोध करने पर राहुल महिला को घसीटकर कमरे में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं फील्ड आफिसर ने दुष्कृत्य का वीडियो बनाया और फोटो खींची। इसके बाद फील्ड आफिसर वहां से भाग निकला। इस मामले की शिकायत महिला ने राजापुर बैंक मैनेजर से की।

महिला ने आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर ने उसके साथ अभद्रता की और वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष कमासिन को मामले की लिखित सूचना दी। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
