City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश बोले: 290 करोड़ के 'जल क्रांति प्रोजेक्ट' से बदलेगा भविष्य, बुझेगी प्यास
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश बोले: 290 करोड़ के ‘जल क्रांति प्रोजेक्ट’ से बदलेगा भविष्य, बुझेगी प्यास

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बरसों से पेयजल संकट की मार झेल रहे शहर के लिए ‘बड़ी सौगात’ सामने आई है। 290 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही ‘जल अमृत योजना’ से जल्द ही शहर में ‘शुद्ध पेयजल की अविरल धारा’ बहेगी। यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि आने वाले दो दशकों तक बढ़ती आबादी की प्यास बुझाने का मजबूत आधार बनेगी।

विधायक प्रकाश बोले: 290 करोड़ के 'जल क्रांति प्रोजेक्ट' से बदलेगा भविष्य, बुझेगी प्यास

योजना की जानकारी देते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इसे बांदा के शहरी विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। कहा कि इस परियोजना का प्रस्ताव जल निगम (शहरी) द्वारा तैयार कर लिया गया है। जल्द ही स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो जुलाई माह से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यह परियोजना बांदा के शहरी विकास की दिशा में ‘मील का पत्थर’ साबित होगी।

विधायक प्रकाश बोले: 290 करोड़ के 'जल क्रांति प्रोजेक्ट' से बदलेगा भविष्य, बुझेगी प्यास

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें बताया कि वर्तमान में बांदा मंडल मुख्यालय की आबादी लगभग 2.50 लाख है,जो तेजी से बढ़ रही है। आने वाले वर्षों में पेयजल संकट की आशंका को देखते हुए जल निगम ने वर्ष 2044 तक करीब चार लाख लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ यह विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।

विधायक प्रकाश बोले: 290 करोड़ के 'जल क्रांति प्रोजेक्ट' से बदलेगा भविष्य, बुझेगी प्यास

इसी लक्ष्य के तहत 290 करोड़ रुपये का यह विशाल निवेश प्रस्तावित किया गया है। योजना के तहत शहर से सटे ग्राम गंछा के पास एक अत्याधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा। साथ ही केन नदी में एक इंटेकवेल का निर्माण होगा, जो इस परियोजना के लिए पानी का मुख्य स्रोत बनेगा।

विधायक प्रकाश बोले: 290 करोड़ के 'जल क्रांति प्रोजेक्ट' से बदलेगा भविष्य, बुझेगी प्यास

विधायक प्रकाश ने बताया कि पेयजल भंडारण व्यवस्था को भी पूरी तरह मजबूत किया जाएगा। इसके लिए 40 एमएलडी क्षमता के पानी के भंडारण हेतु मौजूदा टैंकों की मरम्मत कराई जाएगी, साथ ही छह नए ओवरहेड टैंकों का निर्माण भी प्रस्तावित है।

विधायक प्रकाश बोले: 290 करोड़ के 'जल क्रांति प्रोजेक्ट' से बदलेगा भविष्य, बुझेगी प्यास

इसके अतिरिक्त, दो नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित होंगे,जिससे जल शोधन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। शहर में पानी की आपूर्ति को सुचारू और समान रूप से पहुंचाने के लिए करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। इससे शहर के हर मोहल्ले और वार्ड तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा सकेगा और वर्षों से चली आ रही जल संकट की समस्या से नागरिकों को स्थायी राहत मिलेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विकसित होने के बाद अटल पार्क बनेगा पर्यटन स्थल: आयुक्त दिनेश सिंह …

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग दंग : परिषदीय विद्यालयों के बच्चे नहीं बनेगे नवाब !

मंडलायुक्त बालकृष्ण दंग एवं नाराज : जल जीवन मिशन में नहीं हो रहा ठीक काम

City News Uttar Pradesh

भाजपा का बांदा सदर प्रबुद्ध सम्मेलन : विधायक नें झोंकी ताकत …

City News Uttar Pradesh

News- दो दिन पूर्व लापता मासूम का शव कुएं में मिला…

City News Uttar Pradesh

News : पहले पत्नी को चाकू मारकर किया लहूलुहान फिर पति ने अपने हाथ की नस काटी… 

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़