23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक बृजभूषण के 'तेवर' से गरमाई सियासत: कहा- ज़रूरत पड़ी तो 'मुख्यमंत्री' को भी रोकेंगे
उत्तर प्रदेश

विधायक बृजभूषण के ‘तेवर’ से गरमाई सियासत: कहा- ज़रूरत पड़ी तो ‘मुख्यमंत्री’ को भी रोकेंगे

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

महोबा। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने के बाद चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत का ‘तेवर’ थमने का नाम नहीं ले रहा है। महोबा की ‘सियासत अब सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक उबाल’ पर है। एक ओर जहां मंत्री के ‘काफिले को रोकने की घटना ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खलबली मचा’ दी, वहीं अब विधायक के ‘वायरल बयानों’ ने पूरे ‘मामले को और विस्फोटक’ बना दिया है।

विधायक बृजभूषण के 'तेवर' से गरमाई सियासत: कहा- ज़रूरत पड़ी तो 'मुख्यमंत्री' को भी रोकेंगे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत खुले मंच से यह कहते नजर आ रहे हैं कि “जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी रोकेंगे, बंधक बनाना मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है।” इन बयानों ने न केवल राजनीतिक मर्यादाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि सत्ता और संगठन दोनों के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है।

विधायक बृजभूषण के 'तेवर' से गरमाई सियासत: कहा- ज़रूरत पड़ी तो 'मुख्यमंत्री' को भी रोकेंगे

वायरल वीडियो में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि जब वह अपनी बात सड़क पर रख रहे हैं तो इसमें किसी को आपत्ति क्यों हो रही है ? उन्होंने कहा कि मंत्री को रोकना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ का मामला नहीं बल्कि जनता और विकास से जुड़ा मुद्दा है। “किसी ठेके, पट्टे या पदोन्नति की मांग नहीं कर रहे हैं, केवल क्षेत्र की समस्याएं उठा रहे हैं। अगर सड़क पर अपनी बात रखी तो कुछ लोगों को तकलीफ क्यों हो रही है,” यह सवाल उन्होंने मंच से उठाया।

विधायक बृजभूषण के 'तेवर' से गरमाई सियासत: कहा- ज़रूरत पड़ी तो 'मुख्यमंत्री' को भी रोकेंगे

विधायक ने अपने भाषण में यहां तक कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जो अधिकारी काम नहीं करता था, उसे चूड़ियां पहनाई जाती थीं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बंधक बनाना उनके लिए कोई असामान्य बात नहीं है। वायरल वीडियो में उन्होंने खुद को “आंदोलनकारी विधायक” बताते हुए कहा कि यह उनका विधायक वाला रूप है, लेकिन विधायक बनने से पहले वह बुंदेलखंड अधिकार सेना चलाते थे। बाद में भाजपा से जुड़े और पार्टी के अनुशासन में रहते हुए जनहित की लड़ाई लड़ रहे हैं।

विधायक बृजभूषण के 'तेवर' से गरमाई सियासत: कहा- ज़रूरत पड़ी तो 'मुख्यमंत्री' को भी रोकेंगे

अपने पुराने आंदोलनकारी जीवन को याद करते हुए विधायक बृजभूषण राजपूत ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के दौरान झांसी के तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को भी उन्होंने उनके घर जाकर बंधक बनाया था ! गौरतलब है कि 30 जनवरी को महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच टकराव खुलकर सामने आया था। चरखारी विधायक ने लगभग ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर उनका काफिला रोक लिया। अपनी विधानसभा के करीब 100 गांवों में पानी न पहुंचने और पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत न होने को लेकर गहरी नाराजगी जताई थी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त और डीएम साहब गजब हो रहा : पुरातत्व संग्रहालय,वाचनालय की सरकारी करोड़ों की भूमि पर माफियाओ का कब्जा और बिक्री ! …

कोर्ट में हुई मुख्तार अंसारी की पेशी: जेल में पथराव और कारापाल पर हमला मामले में मुख्तार पर आरोप तय, 8 अप्रैल को होगी सुनवाई

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका होगी सामान्य ? कांग्रेस से राजेश दीक्षित हो सकते है चेयरमैन उम्मीदवार !

City News Uttar Pradesh

बांदा लोकसभा में भाजपा की हार पर मची आपस में तकरार : आरोपों प्रत्यारोपों का दौर

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत बोले रेत में दफन हुई मटौंध क्षेत्र की प्यास’:पानी को तरस रही ‘जनता’ !

City News Uttar Pradesh Desk

‘अपनों बुंदेली उत्सव’ दिल्ली में बिखेरेगा जलवा: दो दिन चलेगा आयोजन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़