- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आगामी 9 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार को सत्र के प्रस्तावित कार्यक्रम को अनंतिम रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब इस कार्यक्रम पर कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में अंतिम मुहर लगाई जाएगी। बजट सत्र के दौरान 11 फरवरी को प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा और विधान परिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी। बजट को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा में पेश करेंगे। सत्र की शुरुआत 9 फरवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी। इस अवसर पर विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों के सदस्य उपस्थित रहेंगे। अभिभाषण के साथ ही राज्य सरकार की ओर से कुछ अध्यादेश और विधेयक भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

10 फरवरी को सदन में निधन के निर्देश पढ़े जाएंगे। इस दौरान हाल ही में दिवंगत हुए बरेली के फरीदपुर से भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल और सोनभद्र के दुद्धी से सपा विधायक विजय सिंह गोंड को सदन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। 11 फरवरी को बजट पेश होने के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी, जो शुक्रवार तक जारी रहेगी। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। 16 फरवरी से 20 फरवरी तक बजट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सत्र के अंतिम दिन सदन स्थगित होने से पहले उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक को पारित कराया जाएगा, जिसके साथ ही बजट सत्र का समापन होगा। बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की नजरें सरकार की वित्तीय प्राथमिकताओं और नीतिगत घोषणाओं पर टिकी रहेंगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
