- विनोद मिश्रा
बांदा। योगी सरकार में अपने ऊपर लगातार शिकंजा कसने से मंडल कारागार में निरुद्ध गैंगस्टर एवं माफिया मुख्तार अंसारी परेशान है। गाजीपुर जिले में साले और लखनऊ के गोमतीनगर में पत्नी अफशां अंसारी की संपत्ति बुधवार दोपहर कुर्क किए जाने के बाद उसने शाम को जेल से स्वजन को फोन लगा पांच मिनट तक बातचीत की।

पंजाब की रूपनगर जेल से स्थानांतरित होकर बांदा मंडल कारागार आने के बाद से मुख्तार यहां कड़ी सुरक्षा और चौकसी में रखा गया है। हर वक्त सीसीटीवी कैम रों से उसकी निगरानी होती है। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने उसके तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया था तो उसकी महंगी आडी कार गाजीपुर जिले के सैय्यद बाड़ा के आवासीय परिसर से बरामद की गई थे। बुधवार को सैय्यद बाड़ा में ही उसके साले के घर की कुर्की भी की थी, अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 28 लाख रुपये बताई जा रही है। दूसरी ओर लखनऊ के मेट्रो टावर, पेपर मिल कंपाउंड में मुख्तार की पत्नी अफ्शां के नाम पर फ्लैट सील किया गया था। इसकी कीमत भी एक करोड़ रुपये से ऊपर है।

जेल सूत्रों के मुताबिक एक के बाद एक कार्रवाई से अपने दरकते साम्राज्य ने मुख्तार बेचैन हो उठा है। बैरक में उसके चेहरे पर परेशानी के भाव साफ झलक रहे हैं। वह हर समय सोच में डूबा रहता है या फिर इधर-उधर टहलता रहता है। साले और पत्नी की संपत्ति जब्त होने की खबर होने पर उसने जेल प्रशासन से कहकर अपने स्वजन को फोन लगवाया।

बता दें, कोरोना संक्रमण के चलते मुलाकात बंद होने से उसने अपने भाई व बेटे का नंबर जेल प्रशासन को पूर्व में दिया था, जिनकी जांच के बाद उसकी बात कराई जाती है। सप्ताह में हर बंदी को पांच दिन फोन में बात कराना जेल प्रशासन की ओर से निर्धारित किया गया है। मुख्तार ने बुधवार शाम पांच मिनट तक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बीच बातचीत की है। जेल अधीक्षक अरुण कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि नियम के हिसाब से ही हर बंदी की फोन पर स्वजन से बात कराई जाती है। इसके तहत मुख्तार अंसारी की भी बात कराई जाती है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
