29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
भयमुक्त होकर सम्पन्न करायें निकाय चुनाव : मतदान के लिए पुलिस कर्मियों को डीएम व एसपी ने किया ब्रीफ
उत्तर प्रदेश

भयमुक्त सम्पन्न करायें निकाय चुनाव : मतदान के लिए पुलिस कर्मियों को डीएम व एसपी ने किया ब्रीफ

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बांदा जनपद के 107 मतदान केंद्रों के 278 पोलिंग बूथों पर गुरुवार को वोटिंग होगी। मतदान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से एक कंपनी अर्धसैनिक बल व एक कंपनी दो प्लाटून पीएसी को भी तैनात किया गया है।

भयमुक्त होकर सम्पन्न करायें निकाय चुनाव : मतदान के लिए पुलिस कर्मियों को डीएम व एसपी ने किया ब्रीफ
Conduct body elections fearlessly: DM and SP brief police personnel for voting

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जनपद में 2 नगरपालिका व 6 नगर पंचायतों सहित 133 वार्डों के लिए 107 मतदान केन्द्रों पर स्थापित 278 पोलिंग बूथों पर चुनाव होने हैं। जिसके दृष्टिगत भारी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। म.प्र के साथ लगने वाली अन्तर्राज्यीय सीमा सहित जनपद चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर से लगने वाली सीमाओं पर बैरियर लगाकर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

भयमुक्त होकर सम्पन्न करायें निकाय चुनाव : मतदान के लिए पुलिस कर्मियों को डीएम व एसपी ने किया ब्रीफ
Conduct body elections fearlessly: DM and SP brief police personnel for voting

जनपद में 4 अन्तर्राज्यीय, 7 अन्तर्जनदीय व 21 जनपदीय बैरियर लगाये गये हैं। पुलिस लाइन बांदा में मुख्य कंट्रोल रुम के साथ-साथ नरैनी, बबेरु, बिसंडा व तिन्दवारी में 4 सब-कंट्रोल रुम बनाये गये है। इसके साथ ही 216 निरीक्षक उपनिरीक्षक, 1035 मुख्य आरक्षी आरक्षी, 556 होमगार्ड जवानों सहित 1 कम्पनी अर्धसैनिक बल व 1 कम्पनी 2 प्लाटून पीएसी को तैनात किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक थाने पर एक-एक पुलिस रिजर्व पार्टी को तैनात किया गया है।

भयमुक्त होकर सम्पन्न करायें निकाय चुनाव : मतदान के लिए पुलिस कर्मियों को डीएम व एसपी ने किया ब्रीफ
Conduct body elections fearlessly: DM and SP brief police personnel for voting

पूरे जनपद में 28 क्लस्टर मोबाइल व 23 सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसी तरह 10 फ्लाईंग स्क्वायड टीम व 19 स्थायी निगरानी टीम क्रियाशील रहेंगी। इधर जनपद में गुरुवार को होने वाले नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लगाये गये पुलिस बल को जिलाधिकारी बांदा व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा पुलिस लाइन में ब्रीफ कर रवाना किया गया। वहीं पोलिंग पार्टियां आज रवाना हुई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेन्द्र की अपील: “दे गौवंशों के नाम तेरा भला करेंगे राम”

City News Uttar Pradesh

विजय संकल्प रैली : बांदा में अनुप्रिया पटेल बोली- बड़े भाई की भूमिका में भाजपा, मिलकर तय करेंगे सीटें

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा फैसला: आरो/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा रद करने के आदेश, अब दोबारा होगी परीक्षा

लोक निर्माण मंत्री जितिन नें दिलाया भरोसा: शीघ्र दुरुस्त होगा बांदा से ललौली -बिंदकी मार्ग

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित की ‘सक्रियता’ से मिली रफ़्तार: एसआईआर ‘गहन पुनरीक्षण’ की हुई समीक्षा

City News Uttar Pradesh

अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर चलाया : स्थिति “तू डाल डाल मैं पात पात” पाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़