30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
दुर्घटना : साले की शादी में गए जीजा की सड़क हादसे में मौत, वाहन को साइड देने में दीवार से टकराई बाइक
उत्तर प्रदेश

दुर्घटना : साले की शादी में गए जीजा की सड़क हादसे में मौत, साइड देने में दीवार से टकराई बाइक

  • विनोद मिश्रा

बांदा साले की शादी में गए जीजा की बाइक वाहन को साइड देने में पुराने थाने के पास दीवार से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा निवासी राममिलन (32) अपने साले तेज कुमार की शादी में शामिल होने आठ मई को कालिंजर थाना क्षेत्र के चिल्लाहा गांव गया था।

दुर्घटना : साले की शादी में गए जीजा की सड़क हादसे में मौत, साइड देने में दीवार से टकराई बाइक
Accident: brother-in-law who went to brother-in-law’s wedding died in a road accident, bike collided with wall while giving side

मंगलवार को कालिंजर से सामान लेकर लौटते समय रास्ते में सामने से आए वाहन को साइड देने में बाइक असंतुलित होकर पुराने थाने के पास दीवार से भिड़ गई। हादसे में राममिलन गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल से देर शाम कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। छोटे भाई रामचरन ने बताया कि राममिलन राजमिस्त्री था। पचनेही गांव में पैतृक मकान है। चार भाइयों में बड़ा था। एक पुत्र व एक पुत्री है। थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि सड़क हादसे में मौत है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेडिकल कालेज को प्राचार्य सुनील कौशिक नें दी बड़ी उपलब्धि : हारमोंस एवं प्रोटेस्ट कैंसर जांच की लगी मशीन

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का ’24 घंटे का अल्टीमेटम’: जनता की एक भी शिकायत बाकी रही तो खैर नहीं

City News Uttar Pradesh Desk

जिला पुस्तकालय खस्ता हाल : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाये सवाल

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने सीएम योगी को लिखा पत्र: बोलीं- नौकरियों में पिछड़े और दलितों की हो रही अनदेखी

पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले गांवों में निर्माण हेतु जिला पंचायत में नक्शा पास होना अनिवार्य

City News Uttar Pradesh

वृक्ष धरा के भूषण, करते दूर प्रदूषण : जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़