27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
शादियों के 'अवैध अड्डों' पर 'बीडीए' का शिकंजा: 21 मैरिज हॉल निशाने पर, उल्टी गिनती शुरू !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

शादियों के ‘अवैध अड्डों’ पर ‘बीडीए’ का शिकंजा: 21 मैरिज हॉल निशाने पर, उल्टी गिनती शुरू !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वर्षों से नियम-कानून को ठेंगा दिखाकर चल रहे शहर के मैरिज हॉल,वेडिंग लॉज और मैरिज लॉन अब बांदा विकास प्राधिकरण के “रडार” पर आ गए हैं। बिना नक्शा पास कराए करोड़ों का कारोबार करने वाले 21 प्रतिष्ठानों को बीडीए ने नोटिस थमा दिया है। चेतावनी दी है या तो तय समय में मानचित्र स्वीकृत कराओ, नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहो।

शादियों के 'अवैध अड्डों' पर 'बीडीए' का शिकंजा: 21 मैरिज हॉल निशाने पर, उल्टी गिनती शुरू !बीडीए की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से शहर के मैरिज हॉल कारोबारियों में हड़कंप मचा है। जिन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की “तलवार लटकी” है उनमें मण्डपम मैरिज हॉल, सिटी सेंटर मैरिज हॉल, मणि रेस्टोरेंट, निजामी पैलेस, सुधा वाटिका,ताज गार्डन, राजमहल पैलेस, आरके मैरिज लॉन, महिमा मैरिज लॉन, शिवांश मैरिज हॉल,संगम गार्डन मैरिज हॉल, कृष्ण कुंज, सम्राट पैलेस, मिलन घर, माडर्न मैरिज लॉन, संजय पैलेस, डीके वेडिंग लॉज, स्टेडियम के पास स्थित मैरिज हॉल, प्रतीक मैरिज हॉल, सिटी गार्डन और उर्मिला वेडिंग लॉज शामिल हैं।

शादियों के 'अवैध अड्डों' पर 'बीडीए' का शिकंजा: 21 मैरिज हॉल निशाने पर, उल्टी गिनती शुरू !अब प्रश्न यह उठ रहा है कि आखिर इतने सालों तक बिना स्वीकृत मानचित्र के यह मैरिज हॉल कैसे धड़ल्ले से चलते रहे ? क्या जिम्मेदार विभागों की आंखों पर पट्टी बंधी थी या फिर सब कुछ ‘सेटिंग’ के सहारे चलता रहा ? अब जब बीडीए ने फाइलें खंगालनी शुरू कीं तो शहर में अवैध निर्माणों की पूरी परत खुलती नजर आ रही है। कई प्रतिष्ठानों ने पार्किंग,सुरक्षा मानक और भवन नियमों को ताक पर रखकर भारी कमाई की। शादी समारोहों में लाखों की बुकिंग लेने वाले इन प्रतिष्ठानों पर अब वैधानिक डंडा चलने की तैयारी है। बीडीए ने साफ कर दिया है कि नोटिस को हल्के में लेने वालों पर सीधी सीलिंग कार्रवाई होगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देश के टॉप-4 राज्यों में शामिल हुआ योगी का यूपी: 75 लाख परिवारों तक पहुंचाया पानी, ई-बुक का हुआ विमोचन

City News Uttar Pradesh

डीएम, विधायक एंव पंचायत अध्यक्ष नें प्राणवायु प्लांट का किया निरीक्षण …

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम नें दी कड़ी हिदायत, कर्फ्यू क़ा पालन न होने पर कानूनी कार्यवाई ! …

कक्षा नौ की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला, स्कूल से लौटने के बाद खेतों की ओर गई थी युवती

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण: युद्ध स्तर पर राहत के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र प्रताप से विशेष भेंट : बोले शिकायतों के निस्तारण में फर्जी रिपोर्ट पर कड़ी कार्यवाई

ब्रेकिंग न्यूज़