23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बीस साल से 'गड्ढों' में दफन विकास: बदहाली में कैद ग्रामीणों का डीएम चौखट पर फूटा गुस्सा
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बीस साल से ‘गड्ढों’ में दफन विकास: बदहाली में ‘कैद’ ग्रामीणों का डीएम चौखट पर फूटा गुस्सा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। आजादी के दशकों बाद भी यदि किसी गांव के लोग सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटाने को मजबूर हों, तो यह केवल विकास की धीमी रफ्तार नहीं, बल्कि व्यवस्था की गंभीर विफलता का संकेत है। नरैनी तहसील के महुआ विकासखंड स्थित बंसाका गांव के ग्रामीणों का सब्र आखिरकार टूट गया। करीब 20 वर्षों से जर्जर सड़क और नाली की समस्या झेल रहे ग्रामीण सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे और वर्षों की अनदेखी के खिलाफ आवाज बुलंद की।

बीस साल से 'गड्ढों' में दफन विकास: बदहाली में कैद ग्रामीणों का डीएम चौखट पर फूटा गुस्साग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़क अब सड़क कम और गड्ढों का जाल अधिक बन चुकी है। हल्की बारिश होते ही पूरा रास्ता दलदल में बदल जाता है। जगह-जगह जलभराव होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। हालत यह है कि कई बार दोपहिया वाहन भी फिसल जाते हैं और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। ग्रामीण लव कुशवाहा ने बताया कि पिछले दो दशक से गांव के लोग इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। सड़क और नाली निर्माण के नाम पर योजनाएं बनीं, लेकिन धरातल पर विकास कहीं दिखाई नहीं दिया।

बीस साल से 'गड्ढों' में दफन विकास: बदहाली में कैद ग्रामीणों का डीएम चौखट पर फूटा गुस्सासबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में बच्चे कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। यदि गांव में कोई गंभीर रूप से बीमार हो जाए तो एंबुलेंस और अन्य वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते। कई बार मरीजों को चारपाई या पैदल मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार, ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग वर्षों से इस समस्या को नजरअंदाज करते रहे हैं। करीब 500 ग्रामीण रोजाना इस बदहाल सड़क की सजा भुगत रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की नींद नहीं टूटी। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल सड़क और नाली निर्माण कराने की मांग की।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा नें प्रत्याशी घोषित करने में जिले में मारी बाजी : तिंदवारी से जयराम को दिया टिकट !

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : प्रधानमंत्री मोदी का तंज, बोले- यूपी को नहीं चाहिए गर्वंमेंट ऑफ दा फैमिली, बाय दा फैमिली फॉर दा फैमिली

City News Uttar Pradesh

आठ महीने पुरानी ‘पथराई सीमेंट’ से ‘राछा’ में बन रही सड़क: विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल

City News Uttar Pradesh Desk

विधवा महिला का देवर ने थामा हाथ : कोतवाली परिसर में बने मंदिर में हुई शादी

Banda : अपराध समीक्षा बैठक में एडीजी ने कसे पेंच, अधिकारियों कर्मचारियों पर हमला करने वालों पर लगाएं एनएसए व गैंगेस्टर…

City News Uttar Pradesh

Banda- तिहरा हत्या कांड:पुलिस चला रही अंधेरे में तीर, कुर्की संभव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़