32.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
वाह रे सरकार : उम्मीदों के आईने में बांदा के किसान हो गये करोड़ों के कर्जदार
उत्तर प्रदेश

वाह रे सरकार : उम्मीदों के आईने में बांदा के किसान हो गये करोड़ों के कर्जदार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उम्मीदों के आईने में किसान करोड़ों के कर्जदार हो गये हैं। बेबस किसान मायूसी में गाना गा रहे हैं की “क्या हुआ तेरा वादा योगी जी आपका इरादा”। भाजपा की प्रदेश सरकार नें विधान सभा चुनाव में घोषणा किया था की निजी नलकूप धारक किसानों कों बिजली बिल माफ होगा और मुफ्त आपूर्ति मिलेगी। लेकिन फिलहाल घोषणा पर अमल नहीं हुआ।

वाह रे सरकार : उम्मीदों के आईने में बांदा के किसान हो गये करोड़ों के कर्जदार
Wah Re Sarkar: In the mirror of expectations, the farmers of Banda have become debtors of crores

इधर बिजली बिल माफी की उम्मीद में किसान करोड़ों के कर्जदार हो गए। किसानों ने नलकूपों के बिजली बिल इसी उम्मीद में जमा नहीं किया कि सरकार इसे माफ कर दी। धीरे-धीरे जिले के लगभग 12 हजार से ज्यादा किसान 21 करोड़ रुपये से ज्यादा के बकायेदार हो गए। मुख्य अभियंता ने ऐसे किसानों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इन सबको बिजली भुगतान की नोटिस जारी होने वाली हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार नगरीय निकाय क्षेत्रों में सात हजार और ग्रामीण क्षेत्रों में आठ हजार किसानों के नलकूपों में बिजली के कनेक्शन हैं।

वाह रे सरकार : उम्मीदों के आईने में बांदा के किसान हो गये करोड़ों के कर्जदार
Wah Re Sarkar: In the mirror of expectations, the farmers of Banda have become debtors of crores

इनमें 11 हजार से अधिक ऐसे किसान हैं जिन पर एक से दो लाख रुपये तक बकाया है। इन किसानों पर 21 करोड़ से अधिक का बकाया हो गया है। बिल माफी के संबंध में शासनादेश जारी नहीं होने की वजह से विभाग भी किसानों से वसूली के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। मुख्य अभियंता ने अधिशासी अधिकारियों से निजी नलकूप कनेक्शन धारकों के बकाए का ब्यौरा तलब किया है। विभागीय अधिकारी किसानों पर दबाव बना रहे है कि वह अप्रैल 2023 के पहले का बकाया जमा कर दें।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मोदी का फिर अजित डोभाल पर भरोसा: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने रहेंगे अजित, तीसरी बार पीके मिश्रा पीएम के प्रधान सचिव

विद्युत विभाग के “निजीकरण” का बड़ा विरोध प्रदर्शन: अभियंताओं का “आंदोलन” तेज

मंत्री रामकेश की ‘पहल रंग लाई’: वर्षों पुरानी मांग को मिली मंज़ूरी की दस्तक, पैलानी बनेगा ब्लॉक

City News Uttar Pradesh

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों की नियुक्ति के मामले की विशेष सचिव करेंगे जांच, भाजपा विधायक ने उठाए थे सवाल …

सांसद वरुण गांधी योगी सरकार के मंत्री पर जमकर बरसे, भाजपा पर लगाया भ्रष्ट नेताओं का संरक्षण देने का आरोप

City News Uttar Pradesh

बांदा : ड्यूटी से नदारद 47 रोडवेज संविदा कर्मियों को भेजी अंतिम नोटिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़