City News Uttar Pradesh
कनवारा नलकूप में पांच दिन से फेस’ नहीं: निकम्मे जेई एवं लाइनमैन को ‘भूल-बीमारी’, किसानी चौपट
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

कनवारा नलकूप में पांच दिन से फेस’ नहीं: निकम्मे जेई एवं लाइनमैन को ‘भूल-बीमारी’, किसानी चौपट

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कनवारा में बिजली विभाग का नया डायलॉग हिट है ‘फेस नहीं आया? अरे, याद ही नहीं रहा !’ गैस गोदाम के पास किसान विनोद मिश्रा का नलकूप चार दिन से एक फेस पर हांफ रहा है। तेज आंधी में तीन में से दो ‘फेस’ रूठ गए,पर जेई साकेत और लाइनमैन रज्जू का ‘फेस’ देखने लायक है शिकायत सुनते ही डाउन हो जाता है।

कनवारा नलकूप में पांच दिन से फेस’ नहीं: निकम्मे जेई एवं लाइनमैन को ‘भूल-बीमारी’, किसानी चौपटकिसान ने दो बार जेई साकेत को कॉल का ‘फेशियल’ दिया। साहब बोले ‘ठीक है, याद रखेंगे’। चौथे दिन जब ‘फेस’ नहीं लौटा तो फिर फोन घुमाया। इस बार जेई का जवाब वायरल है ‘यार, वो तो याददाश्त से उतर गया’। मतलब, फेस गया तो साहब की मेमोरी भी गई। लाइनमैन रज्जू तो ‘फेसबुक’ से भी तेज हैं शिकायत पढ़ते ही ‘सीन’ करके भूल जाते हैं। उनसे पूछो तो मासूम सा ‘फेस’ बनाकर कहते हैं ‘याद नहीं रहता भाई’। मेरी जेब में भी कडकी है इससे शरीर की ताजगी गुम है।

कनवारा नलकूप में पांच दिन से फेस’ नहीं: निकम्मे जेई एवं लाइनमैन को ‘भूल-बीमारी’, किसानी चौपटइधर धान की रोपाई सिर पर है, पर नलकूप एक फेस पर पानी नहीं दे पा रहा। मोटर कह रही ‘तीन फेस लाओ, तभी फेस दिखाऊंगी’। किसान का फेस अब मुरझाया हुआ है। खेत सूख रहे हैं, और विभाग के साहबों का ‘फेस’ शिकायत सुनते ही ऑफलाइन हो जाता है।

कनवारा नलकूप में पांच दिन से फेस’ नहीं: निकम्मे जेई एवं लाइनमैन को ‘भूल-बीमारी’, किसानी चौपटगांव वाले बोले ‘जेई साकेत औऱ लाईन मैन रज्जू को ‘थ्री-फेस’ का टॉनिक पिलाओ, वरना किसानी ‘फेसलेस’ हो जाएगी। किसान की डिमांड सिंपल है साहब अपना ‘फेस’ बचाओ, और हमारे नलकूप को उसका ‘फेस’ लौटाओ। नहीं तो अगली यदि ‘फेस-टू-फेस’ हिसाब किया तो तुम लोगों की नौटंकी ठिकाने लग जायेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल में प्रकृति का प्रकोप ज्यादा मेहरबान : जारी हुआ एलर्ट

पाकिस्तान और बांदा का सालाना भरत मिलाप पर सवाल: तिंदवारी के ही क्यों पकड़े जाते हैं शिकारी

मंदिर के पुजारी की नुकीले हथियारों से गोद कर हत्या: गांव में सनसनी का आलम

बांदा के व्यंग कार कैलाश मेहरा का कतरने भाग दो का व्यंग्य संग्रह: साहित्य जगत में धमाल

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें सड़क हादसे में चार मौतों पर जताया दुख

Banda- गोवंश को ठंड से बचाने के लिए लगवाए जाएं टिनशेड : डीएम 

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़