
- शरद मिश्रा
बांदा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आ रही है। चित्रकूट से रामराजा सरकार ओरछा धाम तक निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा ने क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। 16 फरवरी से 13 मार्च तक चलने वाली यह यात्रा अखण्ड बुंदेलखंड संयोजक भानूसहाय एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य अलग बुंदेलखंड प्रांत के समर्थन में जनमत तैयार करना है।

यात्रा के बांदा पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और अधिवक्ताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि बुंदेलखंड वर्षों से उपेक्षा और पिछड़ेपन का दंश झेल रहा है। सिंचाई संकट, बेरोजगारी, पलायन और आधारभूत सुविधाओं की कमी ने क्षेत्र के विकास को बाधित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग के समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

राजेश दीक्षित ने कहा कि बुंदेलखंड के संसाधनों का समुचित उपयोग तभी संभव है जब क्षेत्र को प्रशासनिक रूप से स्वतंत्र पहचान मिले। उन्होंने इसे “विकास और सम्मान की लड़ाई” बताया। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विमल सिंह ने भी इस आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए अधिवक्ता समाज पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नाम एक अनुरोध पत्र भेजा जाएगा। इससे पूर्व अतर्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संकेत बिहारी मिश्रा एवं रमेश कोरी के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
