– जिलाधिकारी ने बैठक में बताई सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा
- विनोद मिश्रा
बांदा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2022 को हर्साेल्लास एवं धूम-धाम से मनाये जाने सम्बन्धी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें तय किया गया कि प्रातः 06ः00 बजे सभी विद्यालयों द्वारा प्रभातफेरी जिसमें साक्षरता, देशभक्ति, शहीदों की स्मृति से सम्बन्धित बैनर लेकर नारे लगाते हुए सभी शिक्षण संस्थाओं केे बच्चे प्रभातफेरी में चलेंगे। प्रभातफेरी अपने-अपने विद्यालयों से चलकर महेश्वरी देवी मन्दिर होते हुए अपने-अपने विद्यालय वापस जायेगी।
प्रभातफेरी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यालय/काॅलेज को रनिंग शील्ड प्रदान की जायेगी। प्रातः 06ः30 बजे मलिन बस्ती वार्ड-01 खाॅईपाव व वार्ड नं0-09 कंचन पुुरवा में सफाई व्यवस्था। प्रातः 07ः00 बजे सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित महापुरूषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों की सफाई व माल्यार्पण। प्रातः 08ः00 बजे समस्त सरकारी व गैरसरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण। प्रातः 08ः10 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जायेगा। प्रातः 09ः00 बजे दृष्टि बाधित छात्रों को निःशुल्क चश्मा वितरण एवं मोतियाबिन्द का परीक्षण जिला चिकित्सालय बांदा में होगा।

प्रातः 09ः15 बजे लांग रेस कृषि विश्व विद्यालय चैराहे से तिन्दवारी रोड बांदा पर होगी। प्रातः 09ः30 बजे आवासीय विकलांग विद्यालय बांदा/राजकीय दृष्टि बाधित विद्यालय महोखर एवं जिला अस्पताल पुरूष/ महिला में फल एवं मिष्ठान वितरण। प्रातः 10ः30 बजे जिला कारागार बांदा में जिलाधिकारी द्वारा फल एवं मिष्ठान का वितरण होगा। प्रातः 11ः00 बजे जी0आई0सी0 बांदा में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
प्रातः 11ः30 बजे पेन्टिंग प्रतियोगिता आर्यकन्या इण्टर काॅलेज बांदा में सीनियर वर्ग, छात्रसाल प्राथमिक पाठशाल स्टेशन रोड बांदा में जूनियर वर्ग के छात्रों के लिए। प्रातः 11ः30 बजे मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता खानकाह इण्टर काॅलेज बांदा तथा 11ः30 बजे जिला चिकित्सालय बांदा में रक्तदान का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। 12ः00 बजे जिला विकास कार्यालय से महाराणा प्रताप चैराहा होते हुए कलेक्टेªट तक विकास कार्याेें से सम्बन्धित झांकियों का प्रदर्शन। अपरान्ह 02ः00 बजे आदर्श बजरंग इण्टर काॅलेज बांदा में भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता। 03ः00 बजे मेधावी छात्रों को मेडल/प्रोत्साहित किया जायेगा। 04ः30 बजे खेल-कूद प्रतियोगिता पं0ज0एन0पी0जी0डिग्री काॅलेज में सम्पन्न होगी। 05ः00 बजे भूरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। रात्रि में 14 एवं 15 अगस्त को ऐतिहासिक भवनों/स्मारकों, पार्क एवं सरकारी भावनों, ब्लाक में शहीद स्मारकों एवं समस्त ग्राम पंचायत भवनों एवं शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, दुकानों, भवनों आदि में झालरों से रोशनी की व्यवस्था की जायेगी।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड को प्रमुख स्थलों अशोक की लाट एवं अवस्थी पार्क, बारादरी एवं भूरागढ़ किले सहित अन्य प्रमुख स्थलों एवं कैम्प कार्यालयों में सफाई एवं रोशनी व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि 15 अगस्त को सभी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। समस्त उप जिलाधिकारी अपनी तहसीलों में इसी प्रकार कार्यक्रम आयोजित करायेंगे। इसी प्रकार जनपद के अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित कराये जायें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकरी न्यायिक अमिताभ यादव, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, नगर मजिस्टेªट राजेश कुमार सहित समस्त अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
