27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले माइक्रो प्लान तैयार कर पूरा करें लक्ष्य, “डीएम”

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर विभाग, परिवहन एवं विद्युत विभाग की लक्ष्य की सापेक्ष वसूली प्रगति कम पाए जाने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन का लक्ष्य तय करते हुए चार्ट बनाएं।


जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिए कि सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुये संबंधित विभाग के बकाया धनराशि की वूसली की कार्यवाही की जाये। तहसील स्तर पर जो आरसी जारी की जाती है, तहसील स्तर पर वाहन लगाकर लक्ष्य की पूर्ति की जाए। समीक्षा में नगर निकायों का लक्ष्य पूर्ण करने के लिये सम्बन्धित अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया। कहा कि अपने-अपने निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर राजस्व से सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग के लक्ष्य की पूर्ति के लिए माइक्रो प्लान तैयार करें। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले लक्ष्य पूर्ति होना चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार, नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्त, समस्त उपजिलाधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा, जिला खनिज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशाषी अभियन्ता केन कैनाल एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बड़ी मार्ग दुर्घटना : दो ट्रको में जोरदार टक्कर से बच्ची समेत तीन की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

अच्छे राष्ट्र की नींव होती है अच्छी सेहत : विधायक ओममणि वर्मा

City News Uttar Pradesh

बांदा के ‘तेईस’ थानेदारों की ‘कुर्सी’ हिली: महकमे में मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh Desk

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी का अफसरों को सख्त निर्देश : सुबह 10 से 11 बजे तक अपने कार्यालय में करें जन सुनवाई, खुद उठाएं सीयूजी नंबर

City News Uttar Pradesh

हादसा : मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर हुई दर्दनाक मौत, परिवारीजनों में मातम का माहौल

ब्रेकिंग न्यूज़