City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आयुक्त ने ली पंचायती राज विभाग की मंडलीय बैठक, कहा शेष बचे सामुदायिक शौचालयों का जल्द कराएं निर्माण…

 

– सरकारी हैंडपंप पर समरसेबल लगाने वालों की कराएं एफआईआर

  • विनोद मिश्रा

बांदा । चित्रकूटधाम मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को पंचायती राज विभाग की मंडलीय बैठक ली। बैठक में उन्होंने शेष बचे सामुदायिक शौचालयों का जल्द निर्माण पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने यह भी कहा कि शौचालय निर्माण पूरा हो जाने के बाद स्वयं सहायता समूह को हैंडओवर कर दिया जाए।


बैठक में आयुक्त को जानकारी दी गई कि सामुदायिक शौचालय निर्माण का लक्ष्य 1407 है, जिसमें से अब तक 1110 शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। आयुक्त ने बाकी बचे शौचालयों का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि सरकारी हैंडपंप पर लोग सबमर्सिबल डाल देते हैं। यह ठीक नहीं है। आयुक्त ने कहा कि सरकारी हैंडपंपों पर ऐसी स्थिति मिले तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने में कोई गुरेज न किया जाए। आयुक्त ने कहा कि गर्मी का सीज आने वाला है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि किसी गांव में हैंडपंप का रीबोर या मरम्मत की जरूरत हो तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए। इसके लिए जनपद स्तर पर एक कंट्रोम रूम स्थापित कराया जाए, ताकि ग्रामीण शिकायत दर्ज करा सकें। ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण आदि के बारे में भी आयुक्त ने दिशा निर्देश दिए। बताया गया कि पंचायत भवन 179 के सापेक्ष 78 का निर्माण हो चुका है। शेष का निर्माण कार्य जारी है। आयुक्त ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराए जाने के निर्देश दिए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश की चित्रकूट में समीक्षा: अधिकारियों में हड़कंप, नहर का निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

वन विभाग का आरा मशीन संचालक के यहां छापा: सागौन की लकड़िया हुई बरामद, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

लुटेरी दुल्हन: चट मंगनी-पट ब्याह के बाद दुल्हन पैसे-जेवर लेकर हुई फरार, दूल्हे ने दर्ज कराई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

बांदा : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का छत में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या …

महिला अस्पताल में बिजली की कड़की : 40 लाख का सोलर खराब, जनरेटर भी धड़ाम !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग की गिरी गाज : सीएमओ सहित एक दर्जन डाक्टरों का रोका वेतन, निलंबन का भी दिए निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़