26.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिकाध्यक्ष व प्रतिनिधि अंकित के औचक निरीक्षण से हड़कंप: कहा 'लापरवाही' नहीं बर्दाश्त
उत्तर प्रदेश

पालिकाध्यक्ष व प्रतिनिधि अंकित के ‘औचक निरीक्षण’ से हड़कंप: कहा ‘लापरवाही’ नहीं बर्दाश्त

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्यों की “गुणवत्ता और पारदर्शिता” को लेकर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने “सख्त तेवर” दिखाए हैं।

पालिकाध्यक्ष व प्रतिनिधि अंकित के औचक निरीक्षण से हड़कंप: कहा 'लापरवाही' नहीं बर्दाश्त

अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू के साथ उन्होंने नगर के विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों का “औचक निरीक्षण” किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से “कार्यदाई संस्थाओं और ठेकेदारों” में “हड़कंप” मच गया। निरीक्षण के दौरान स्पष्ट चेतावनी दी की विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पालिकाध्यक्ष व प्रतिनिधि अंकित के औचक निरीक्षण से हड़कंप: कहा 'लापरवाही' नहीं बर्दाश्त

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने निर्माणाधीन सीसी रोडों की मोटाई, गुणवत्ता, लेवलिंग और इस्तेमाल की जा रही सामग्री की बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि नगरवासियों के टैक्स के पैसे से हो रहे कार्यों में पारदर्शिता और मजबूती पहली शर्त है।

पालिकाध्यक्ष व प्रतिनिधि अंकित के औचक निरीक्षण से हड़कंप: कहा 'लापरवाही' नहीं बर्दाश्त

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कार्य की गति धीमी पाए जाने पर नाराजगी जताई गई। पालिका अध्यक्ष मालती ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। चेतावनी दी कि यदि गुणवत्ता में कमी या कार्य में लापरवाही बरती गई तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा कि नगर का विकास केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए।

पालिकाध्यक्ष व प्रतिनिधि अंकित के औचक निरीक्षण से हड़कंप: कहा 'लापरवाही' नहीं बर्दाश्त

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने भी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि नगर के विकास और आमजन की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों को बेहतर सड़कें, साफ-सुथरा वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका का लक्ष्य है। इसके लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश निषाद बोले : जो राम से भागेगा वह मारा जायेगा, प्रभु सुमरन में ही जगत कल्याण

City News Uttar Pradesh

कमाल हो गया : बुंदेलखंड के रसगुल्ले नें बनाया रिकार्ड,एक रसगुल्ला पूरा खा लेना असंभव

ऐसी लागी लगन “भव्य हो गये मगन” : प्रभु दर्शन को पैदल पहुंच रहे अयोध्या

अन्न महोत्सव : विधायक प्रकाश नें कहा, रोटी, कपड़ा, मकान का होगा निदान ! …

सामूहिक विवाह में गूंजी शहनाइयां: 246 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 9 का हुआ निकाह

City News Uttar Pradesh

डीएम ने दिए सख्त निर्देश: 15वें वित्त आयोग की ग्रांट से करें अभूतपूर्व विकास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़