City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड का ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन वेटलैंड’ से बदलेगा भविष्य: ईको-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड का ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन वेटलैंड’ से बदलेगा भविष्य: ईको-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। कभी सूखा, जलसंकट और पलायन की त्रासदी झेलने वाला “बुंदेलखंड अब बदलाव की दहलीज” पर खड़ा है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘वन डिस्ट्रिक्ट–वन वेटलैंड’ योजना इस क्षेत्र को उसकी “प्राकृतिक विरासत के सहारे एक नई पहचान” देने जा रही है। जैव विविधता, जल संरक्षण और ईको-पर्यटन को एक सूत्र में पिरोती यह योजना बुंदेलखंड के सातों जिलों में हरित क्रांति की नींव रखने वाली मानी जा रही है।

बुंदेलखंड का ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन वेटलैंड’ से बदलेगा भविष्य: ईको-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

योजना के तहत बुंदेलखंड के सात जिलों में कुल 1646 वेटलैंड्स (आर्द्रभूमि) को चिह्नित किया गया है। इनमें से 1264 वेटलैंड्स का सत्यापन और जीपीएस मैपिंग पूरी कर ली गई है। यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि वर्षों से उपेक्षित रही बुंदेलखंड की जल-धरोहर अब सरकार की प्राथमिकता में शामिल हो चुकी है।

बुंदेलखंड का ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन वेटलैंड’ से बदलेगा भविष्य: ईको-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

‘वन डिस्ट्रिक्ट–वन वेटलैंड’ योजना को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की तर्ज पर लागू किया जा रहा है। प्रत्येक जिले से एक प्रमुख वेटलैंड का चयन किया जाएगा, वेटलैंड्स, जिन्हें आर्द्रभूमि या नमभूमि भी कहा जाता है, ऐसे क्षेत्र होते हैं जहां उथले पानी में जलीय जीव-जंतु और वनस्पतियां पनपती हैं। ये प्राकृतिक या कृत्रिम, स्थायी या अस्थायी हो सकते हैं। दलदल, झीलें, मैंग्रोव, तालाब और यहां तक कि धान के खेत भी वेटलैंड्स का हिस्सा माने जाते हैं।

बुंदेलखंड का ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन वेटलैंड’ से बदलेगा भविष्य: ईको-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इन क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत कम और आर्द्रता अधिक होती है, जो स्थानीय पारिस्थितिकी को संतुलित रखती है। चिह्नित वेटलैंड्स को ईको-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने से न केवल घरेलू बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित किया जा सकेगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार, ग्रामीणों को आजीविका के नए साधन और क्षेत्र को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नदी से मौरंग निकालते समय हुआ हादसा, ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग की गिरी गाज : सीएमओ सहित एक दर्जन डाक्टरों का रोका वेतन, निलंबन का भी दिए निर्देश

डीएम दुर्गा शक्ति नें जाना अमृत सरोवरों का हाल : निर्देश दिये विषैले न हों कदापि

पूर्व विधायक दलजीत ‘सियासत’ में सादगी: अब ‘पर्यावरण’ के प्रहरी, हरित भविष्य का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : शादी में व्यवहार काउंटर से 2.80 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर, पुलिस विवाह समारोह की फुटेज से पहचान का कर रही प्रयास

कांग्रेस ने उठाया गांवों की ‘अनदेखी’ का मुद्दा: ‘बेरोजगारी और पलायन’ पर ‘फूटा’ आक्रोश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़