22.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा की कड़ी चेतावनी: विकास कार्यों में "लापरवाही" नहीं होगी "बर्दाश्त"
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा की कड़ी चेतावनी: विकास कार्यों में “लापरवाही” नहीं होगी “बर्दाश्त”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति, शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें आंगनबाड़ी, विद्यालय, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सुपरवाइजरों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जो भी कर्मचारी कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित भ्रमण कर पोषण ट्रैकर की फीडिंग समय से पूर्ण कराएं।

डीएम जे. रीभा की कड़ी चेतावनी: विकास कार्यों में "लापरवाही" नहीं होगी "बर्दाश्त"

साथ ही, उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधानों के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और पुताई का कार्य कराया जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत को बचे हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में शीघ्र विद्युतीकरण कराने को कहा गया। डीएम जे. रीभा ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में टाइल्स और दिव्यांग शौचालय का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए। चारदीवारी विहीन स्कूलों में चारदीवारी का निर्माण प्राथमिकता से कराया जाए। उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, निर्धारित ड्रेस और पुस्तक वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

डीएम जे. रीभा की कड़ी चेतावनी: विकास कार्यों में "लापरवाही" नहीं होगी "बर्दाश्त"

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के तहत लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया गया। महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से सीसीएल दिलाने, नए समूहों के गठन और बीएमएम की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश भी दिए गए। मनरेगा के तहत तालाब खुदाई, मेडबंदी और वृक्षारोपण के कार्यों को गति देने को कहा गया। फैमिली आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने तथा जिन पंचायत सहायकों द्वारा कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : अखिलेश यादव का बड़ा एलान, जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश में निकाली जाएगी साइकिल रैली…

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव : बांदा-चित्रकूट सीट से बसपा ने ब्राह्मण चेहरे मयंक द्विवेदी पर लगाया दांव।

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरों ने ‘सवर्ण आयोग गठन’ की उठाई जोरदार मांग: सीएम को लिखा ‘ऐतिहासिक’ पत्र

City News Uttar Pradesh

बांदा की खपटिहा बालू खदान मुख्य मंत्री योगी को दे रही चैलेंज ? प्रशासन पूरी तरह नतमस्तक ?

City News Uttar Pradesh

सास और बहू को लाठियों से पीटकर किया जख्मी, रिपोर्ट दर्ज कराने पर घर में घुसकर की तोड़फोड़

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई: लाखों का माल हुआ जब्त !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़