24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
चुनावी बसंत : चारों सीटों में कैसे-कैसे दिखे रंग ,रब्बा खैर करे !
उत्तर प्रदेश

चुनावी बसंत : चारों सीटों में कैसे-कैसे दिखे रंग, रब्बा खैर करे !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वसंत पंचमी के अवसर पर चुनावी बसंती बयार भी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर “बगरो वसंत” रही। खेत-खेत, डगर-डगर कुछ प्रत्याशियों का प्रचार कारवां मतदाताओ पर भौरों की तरह भ्रमण कर गुंजायमान करता रहा,तो कहीं कुछ प्रत्याशियों के यहां बसंती रौनक गायब रही।

चुनावी बसंत : चारों सीटों में कैसे-कैसे दिखे रंग ,रब्बा खैर करे !
Electoral spring: How the colors are seen in all the four seats, Rabba Khair Kare !

सदर विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश दिवेदी का भ्रमण कार्य सुबह दस बजे से रात दस बजे तक गावों और शहरों में भ्रमण कर चुनाव प्रचार की बसंती पेगे मारी। वहीं तिंदवारी विधान सभा में बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह के प्रचार में भी बसंती लहर की लचक दिखाई दी। नरैनी में बसपा प्रत्याशी गया चरण दिनकर बसंती बयार में अपने विपक्षी प्रत्याशियों को बहाते से दिखे ! बबेरू में सपा प्रत्याशी विशम्भर यादव के चुनाव कार्यालय को सपा से बगावत कर निर्दलीय लड़ रही किरण यादव नें बसंती ग्रहण सा लगा दिया । पिछले विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में वह विजयी भाजपा प्रत्याशी की निकटतम प्रतिद्वंदी थीं।

चुनावी बसंत : चारों सीटों में कैसे-कैसे दिखे रंग ,रब्बा खैर करे !
Electoral spring: How the colors are seen in all the four seats, Rabba Khair Kare !

यह जरूर रहा की “बसंती उदासी” बांदा सदर से बसपा, सपा, तिंदवारी से भाजपा एवं सपा, नरैनी में भाजपा-सपा प्रचारको में बैरंगी रूप में दिखी ? “रब्बा खैर करें “!


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा का बांदा सदर प्रबुद्ध सम्मेलन : विधायक नें झोंकी ताकत …

City News Uttar Pradesh

बाखबर होशियार : शहरी उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार

City News Uttar Pradesh

फतेहपुर : स्वाट के हत्थे चढ़े पांच अंतरराज्जीय चोर, प्रदेश के कई जिलों से वाहनों की करते थे चोरी …

बांदा : खेत में बकरी चराने गया था युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर जंजीर से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

संचारी रोगो के कारण प्रशासन परेशान, क्या सिर्फ बैठक से होगा निदान ! …

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी के बदले समीकरणों में पूर्व विधायक दलजीत के प्रत्याशी बनाये जाने की बढ़ी उम्मीदें !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़