27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला मुख्यालय में "गूंजी शहनाईयाँ': "प्यारी बहनियां बन गई दुल्हनियां"
उत्तर प्रदेश

जिला मुख्यालय में “गूंजी शहनाईयाँ’: “प्यारी बहनियां बन गई दुल्हनियां”

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में “शहनाइयों की गूंज के बीच मेरी प्यारी बहनियां बनेगी दुल्हनियां”, गीत और वैदिक मंत्रोचार से नेहरू महाविद्यालय परिक्षेत्र गूंज उठा। अवसर था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का। गायत्री परिवार के पुरोहितों के द्वारा पूरे रश्मों, रीति-रिवाजों तथा मंत्रोच्चारण के साथ 527 जोड़े एक दूजे के हो गये।

जिला मुख्यालय में "गूंजी शहनाईयाँ': "प्यारी बहनियां बन गई दुल्हनियां"

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद थे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू गुप्ता थीं। डीएम नगेन्द्र प्रताप के अलावा अन्य जन प्रतिनिधियों नें भी नव विवाहित जोड़ों को आशिर्वादों से नवाजा।

जिला मुख्यालय में "गूंजी शहनाईयाँ': "प्यारी बहनियां बन गई दुल्हनियां"

इस अवसर पर राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने इस वैवाहिक कार्यक्रम के नवविवाहित दम्पतियों को अपना आर्शीवाद देते हुए कहा कि बडे सौभाग्य का विषय है कि 527 जोड़ों के वैवाहिक कार्यक्रम हो रहा है। यह कार्य बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है, सभी वर्गों की बेटियों के विवाह कराये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में दहेज जैसी कुरीति को भी समाप्त करने में सहायक हैं। गरीब परिवार के लोगों को अपनी बेटियों की शादी करने में महत्पूर्ण आर्थिक सहायता मिल रही है।

जिला मुख्यालय में "गूंजी शहनाईयाँ': "प्यारी बहनियां बन गई दुल्हनियां"

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें कहा की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ रही हैं। योगी सरकार ने बेटियों के जन्म होने पर खुशी मनाते हुए जन्मोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गरीब बेटियों की शादी के लिए यह योजना बहुत ही मददगार है। डीएम नगेन्द्र प्रताप ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवदम्पतियों को हार्दिक शुभकामनायें एवं उनके सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की यह महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे गरीब परिवार की बेटियों की शादी करने में सहायता होती है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बड़ी खबर: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर आई दरारें, 7 महीने पहले पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा नें उद्योगों के प्रोत्साहन हेतु प्रज्वलित किया उद्यमियों में आशा का दीप

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ने सीएम की बोलती बंद की ? तार्किक सवालों के सामने निरुत्तर?

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा बासपा एवं सपा का दलित एवं पिछड़ा वर्ग प्रेम ढोंग

Banda : कांग्रेस बनायेगी घर-घर पहुंच, दिखेंगी कलेंडर में प्रियंका…

City News Uttar Pradesh

सपा ने नवदुर्गा विसर्जन को बनाया यादगार: आस्था, सामाजिक समरसता का दिखा संगम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़