
- विनोद मिश्रा
बांदा। “स्वच्छ बांदा, सुंदर बांदा” का नारा अब हकीकत बन गया है। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता और उनके प्रतिनिधि अंकित बासू की मेहनत रंग लाई है। उनके नेतृत्व में बांदा नगर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।
इस वर्ष बांदा नगर पालिका को राज्य में 191वां और देश में 237वां स्थान मिला है। 2023 में बांदा देश में 1186वें स्थान पर था। एक साल में 949 रैंक की जबरदस्त छलांग लगाकर पालिका ने सबको चौंका दिया। राज्य स्तर पर भी रैंक 200 से सुधरकर 191 पर पहुंची है।
मालती गुप्ता और अंकित बासू ने टीम के साथ मिलकर हर मोर्चे पर काम किया। घर-घर कूड़ा संग्रह को व्यवस्थित किया गया, गीला-सूखा कचरा पृथक्करण 100% लागू किया गया।
सार्वजनिक स्थानों की रोज सफाई और नालियों की मरम्मत कराई गई। खुले में कचरा फेंकने पर रोक के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया गया और सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती बरती गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अध्यक्ष और प्रतिनिधि खुद फील्ड में उतरकर सफाई का निरीक्षण करते थे। इसी वजह से जनता ने भी साथ दिया और ये मुकाम हासिल हुआ। बांदा की इस सफलता के उलट जिले की 6 नगर पंचायतें और अतर्रा पालिका पीछे रह गईं। अतर्रा को राज्य में 201वां और देश में 383वां स्थान मिला। तिंदवारी देश 550, बिसंडा देश 463, नरैनी देश 625, मटौंध देश 696, ओरन देश 852 और बबेरू को देश में 960 वीं रैंक मिली। मालती गुप्ता और अंकित बासू की जोड़ी ने साबित कर दिया कि ‘इच्छाशक्ति’ हो तो ‘रैंकिंग’ बदली जा सकती है। बांदा अब प्रदेश के लिए ‘रोल मॉडल’ बन रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
