29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से मिलने जा रहे सांसद आरके सिंह पटेल को पुलिस ने रोका
उत्तर प्रदेश

राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से मिलने जा रहे सांसद आरके सिंह पटेल को पुलिस ने रोका, बहस के बाद लौटे वापस …

 

चित्रकूट। लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से उनके आवास मिलने जा रहे सांसद आरके सिंह पटेल को मध्यप्रदेश बार्डर में जिला सतना के नयागांव थाना पुलिस ने रोक दिया। जिस पर सांसद भड़क उठे। दरोगा को जमकर खरी खोटी सुनाई। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया मे वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश नहीं करता है।

राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से मिलने जा रहे सांसद आरके सिंह पटेल को पुलिस ने रोका
सांसद आरके सिंह पटेल मंगलवार को दीनदयाल शोध संस्थान की ओर से आश्रमशाला पीलीकोठी में लगे ग्रामश्री मेला का शुभारंभ करने गए थे। कार्यक्रम के बाद वह मध्यप्रदेश जिला सतना के नयागांव थाना के कामतन मोहल्ला में रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से मिलने निकले।

बताते हैं कि कार्यक्रम स्थल से करीब सौ मीटर दूरी पर पहुंचे तो कामदगिरि प्रमुख द्वार जाने वाले रास्ते में मध्यप्रदेश पुलिस ने बैरियर लगा रखा था। वीडियो के अनुसार सांसद कह रहे हैं कि गनर ने दरोगा को बुलाया लेकिन वह नहीं उठ कर आया। तुम कह रहे थे सांसद मेरे ठेंगे से है। यहां पर मेरे प्रदेश के राज्यमंत्री रहते है जिनसे मैं मिलने जा रहा हूं।

राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से मिलने जा रहे सांसद आरके सिंह पटेल को पुलिस ने रोका

हालांकि वीडियो में दरोगा कह रहा है कि उसने पहचाना नहीं था। इसके लिए माफी मांगी। बाद में बैरिकेडिंग खोली और सांसद राज्यमंत्री का आवास मिलने पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि उनके संज्ञान में भी आया था कि पुलिस ने सांसद को बैरियर मे रोका था।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई छात्रा की मौत, ग्रामीणों नें लगाया जाम

City News Uttar Pradesh

बढ़ते टैक्स और शर्तों पर सरकार का विरोध: व्यापारी महासंघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

भीषण गर्मी का प्रकोप जारी: उमस ने निकाला पसीना, 46 डिग्री तापमान में झुलसा बांदा

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा “पीएम मोदी के कार्य” याद दिलाते है “शिवाजी महाराज” !

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का स्वरोजगार पर फोकस : 100 दिन में 21000 करोड़ रुपये ऋण प्रवाह की योजना तैयार

Banda : सीबीआइ ने 10 और पीड़ितों के लिए बयान, मिले अहम सुबूत …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़