- विनोद मिश्रा
बांदा। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तेज गर्मी के साथ उमस ने लोगों का पसीना निकाल कर रख दिया है। जनपद में गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। सुबह-शाम बदली होने से मौसम में नमी बढ़ रही है और उमस में इजाफा हो रहा है। दिन में तेज धूप की वजह से लू का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 34 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दो-तीन दिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है।

करीब एक माह से भीषण गर्मी का सामना कर रहे जनपदवासियों को बादल उम्मीद तो बंधा रहे हैं, पर अभी बरस नहीं रहे हैं। एक जून से दस जून के बीच प्री-मानसून की बारिश हो जाती रही है, पर इस बार बूंदाबांदी भी नहीं हो रही है। जबकि जून माह का आधा पखवारा बीत गया। दिन का तापमान जहां 46 डिग्री के आसपास चल रहा है, वहीं रात में भी 34 डिग्री सेल्सियस तापमान में लोगों को नींद नहीं आ रही है।

कूलर-पंखे लू की तरह गर्म हवा फेंक रहे हैं। न तो छत में चैन शुकून मिल रहा है और न ही कमरों में राहत मिल रही है। दिन में तीखी धूप होने से लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। सुबह शाम आसमान में बादल तो आ जा रहे हैं, पर हवा की दिशा में बदलाव न होने से बरस नहीं रहे हैं। हालांकि बादलों से क्षणिक राहत तो मिल रही है, पर उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
