28.9 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
हार को पचा नहीं पा रही भाजपा: नेतृत्व को 20 जून तक हर सीट का रिपोर्ट कार्ड सौंपेगी टास्क फोर्स, वजहों की होगी पड़ताल
उत्तर प्रदेश

हार को पचा नहीं पा रही भाजपा: नेतृत्व को 20 जून तक हर सीट का रिपोर्ट कार्ड सौंपेगी टास्क फोर्स, वजहों की होगी पड़ताल

  • ब्यूरो शरद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव की “हार को भाजपा पचा” नहीं पा रही है। उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलने की वजहों की भाजपा ने तलाश शुरू कर दी है। पार्टी ने अपने 80 पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं को प्रेक्षक बनाकर प्रत्येक लोकसभा सीट पर भेजा है। इसके लिए 40 टीमें गठित की गई हैं, जो दो-दो सीटों की जमीनी हकीकत का पता लगाने के बाद 20 जून तक अपनी रिपोर्ट पार्टी प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी। बाद में विस्तृत रिपोर्ट बनाकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा।

हार को पचा नहीं पा रही भाजपा: नेतृत्व को 20 जून तक हर सीट का रिपोर्ट कार्ड सौंपेगी टास्क फोर्स, वजहों की होगी पड़ताल
BJP is unable to digest the defeat: Task force will submit report card of every seat to leadership by June 20

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में टास्क फोर्स के सदस्यों की बैठक में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिन सीटों पर भाजपा को शिकस्त मिली है, उसकी वजहों को तलाशने के साथ जीती हुई सीटों के समीकरणों का भी गहनता से पता लगाते हुए रिपोर्ट देने को कहा। साथ ही, भाजपा को किन सीटों पर भितरघात से नुकसान हुआ और किन मुद्दों ने सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई, उसका भी सूक्ष्मता से पता लगाने को कहा है। उन्होंने कहा कि जमीनी फीडबैक पता लगाने के लिए सीधे कार्यकर्ताओं से बात की जाए ताकि सही तस्वीर सामने आ सके। यह भी खंगाला जाए कि भाजपा के पक्ष में मतदान कम क्यों हुआ। प्रेक्षक हारे व जीते हुए प्रत्याशियों से भी बात करें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खबर का असर : बांदा डीएम नें प्रशासानिक पिच पर फिर जड़ा छक्का, सूखे तालाबों पर मांगी रिपोर्ट, मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

एमएलसी जितेंद्र के ‘प्रयास’ से ‘खनिज यूनिवर्सिटी’ की होगी स्थापना: महोबा ‘विकास’ का बनेगा ‘हब’

City News Uttar Pradesh

डीएम एवं पुलिस अधीक्षक नें मण्डल कारागार का किया आकास्मिक निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

20 दिन से लापता किशोरी की सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, ऑनर किलिंग का संदेह

City News Uttar Pradesh

क्रूरता के कारोबार पर पुलिस का ‘प्रहार’: डीसीएम बना था ‘यातना गृह’, दो तस्कर गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश बोले: लापरवाही नहीं बर्दाश्त, खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़