- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के बिसंडा थाना अन्तर्गत पूर्व बीडीसी सदस्य की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत पर सरसों की फसल की कटाई कर रहे पूर्व बीडीसी सदस्य की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप हैं।

थाना बिसंडा क्षेत्र के पुनाहुर चन्द्रायल गांव निवासी मोतीलाल (50) मरवा में 50 बीघा जमीन बटाई पर लिये था। शनिवार को मोतीलाल सरसों की फसल की कटाई कर रहा था। शाम को बेटी सरवन पिता के पास से जानवरों का चारा लेकर घर आ गई थी। वह रात में खेत में बनी झोपड़ी में सोया था।अज्ञात लोगों ने सिर धड़ से अलग कर हत्या कर दी।
सीओ बबेरू राकेश कुमार, थानाध्यक्ष आनंद सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश हैं। मृतक पूर्व बीडीसी सदस्य भी था। गांव के लोग उसे बीडीसी नन्ना कहकर पुकारते थे। हालत देखते हुये पुलिसकर्मियों को गांव में तैनात किया गया है। मृतक के छोटे भाई राजा बाबू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की है। सीओ ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
