- विनोद मिश्रा
बांदा। मध्य प्रदेश का बालू माफिया यूपी के बांदा जिला प्रशासन पर हुकूमत सा कर रहा हैं ! आश्चर्य भरा सवाल यह है कि जिला प्रशासन आखिर क्यों हैं नतमस्तक क्यों है ?

यूपी के गिरवां थाना क्षेत्र से केन नदी के उसपार मध्य प्रदेश का छतरपुर जिला लग जाता है। यहां नदी में कई खदानें संचालित हैं। यहां खदानों से बालू भरे सारे ओवर लोड ट्रकों की निकासी यूपी को मध्य प्रदेश से जोड़ने के लिये केन नदी निहालपुर स्योढा में बनें पुल से है।

इसी पुल से यूपी के बांदा जिले से आवागमन होता है। ओवर लोड ट्रकों की धमा चौकडी औऱ ट्रकों में लोड बालू से पानी का रिसाव होता है। घंटों ओवर लोड ट्रक पुल पर खड़े रहते हैं। इससे पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

मध्य प्रदेश सरकार को तो खदानों से बालू निकासी पर करोड़ों का राजस्व प्राप्त हो रहा है लेकिन यूपी का पुल एवं सड़कें क्षतिग्रस्त हो रहीं हैं। इससे करोडों की क्षति यूपी सरकार को हो रही है। अब सवाल यह उठता है कि इन ओवर लोड ट्रकों की निकासी पर तत्परता एवं निरंतरता से बांदा का प्रशासन ईमानदारी से वैधानिकत कार्य वाई क्यों नहीं कर रहा ?

केन की सीमावर्ती बालू खदानें “छतर पुर के बालू माफिया डान मल्होत्रा” की बताई जाती है ! बताते है कि इस माफिया की बांदा के “ज़िम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों से परस्पर में आई लव यू सा संबंध” है। इस प्रेम प्रसंग के चलते माफिया मल्होत्रा की यहां जमकर “लंबरदारी” चल रहीं है।

मध्य प्रदेश की बालू खदानों का माफिया मल्होत्रा एवं यूपी के बांदा जिले के ज़िम्मेदार अधिकारियों के बीच जो “मोहब्बत परवान चढ़कर इलू -इलू” हो रहीं है, उस पर प्रदेश योगी सरकार को करोड़ों की क्षति पहुंच रहीं है। इसपर तत्काल ध्यान दिया जना चाहिए। क्योंकि खनन के ओवर लोड परिवहन पर बांदा प्रशासन एवं सरकार दोनों की “किरकिरी” हो रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
