- विनोद मिश्रा
बांदा। बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे ने कानपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। हादसा गुरुवार की रात करीब साढ़े 10 बजे बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव के पास हुआ था।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी मुन्नू यादव उर्फ मुकेश भतीजे सुमित यादव के साथ गुरुवार की देर रात अपने गांव से बाइक में पेट्रोल भराने गए थे। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क में गिर पड़े। मुन्नू की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में चोट आई और एक पैर टूट गया।

घायल सुमित ने घटनास्थल से फोन करके परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने सुमित को बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे रात में ही जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बिसंडा इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत भाग निकला है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
