28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
तलाशी के साथ सम सेमेस्टर की हुई परीक्षा: काफी परीक्षार्थियों नें कसा किनारा
उत्तर प्रदेश

तलाशी के साथ सम सेमेस्टर की हुई परीक्षा: काफी परीक्षार्थियों नें कसा किनारा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबंद्व महाविद्यालयों में सम सेमेस्टर परीक्षाएं तीन पालियों में हुई। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तलाशी अभियान भी जमकर चला। महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए व एमएससी की विभिन्न विषयों की सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हुईं। इसके लिए जिले में सात नोडल बनाए गए है।

तलाशी के साथ सम सेमेस्टर की हुई परीक्षा: काफी परीक्षार्थियों नें कसा किनारा
Even semester exams were conducted with searches: Many candidates avoided

इनमें पं. जेएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य केएस कुशवाहा ने बताया कि पंजीकृत कुल 775 विद्यार्थियों में 739 उपस्थित और 16 अनुपस्थित रहे। सीताराम समर्पण महाविद्यालय नरैनी के प्राचार्य डॉ. डीसी गुप्ता ने बताया कि 725 उपस्थित और 14 अनुपस्थित रहे। अतर्रा पीजी कॉलेज में सहायक केंद्र अध्यक्ष डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 574 विद्यार्थी उपस्थित और तीन अनुपस्थित रहे। सुखदेव सिंह लवकुश डिग्री कॉलेज बबेरू में 152 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शिवदर्शन महाविद्यालय कल्यानपुर तेंदवारी में 102 विद्यार्थी उपस्थित और तीन अनुपस्थित रहे।

तलाशी के साथ सम सेमेस्टर की हुई परीक्षा: काफी परीक्षार्थियों नें कसा किनारा
Even semester exams were conducted with searches: Many candidates avoided

महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य दीपाली गुप्ता ने बताया कि इस बार वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर देने थे। पिछले वर्ष मार्च में परीक्षाएं संपन्न हुईं थी। इससे सत्र देर से शुरू हुआ। इस वर्ष सत्र बराबर करने के लिए परीक्षाएं पहले कराई जा रहीं हैं। इसलिए विस्तृत प्रश्नों के स्थान पर वैकल्पिक प्रश्नों का चुनाव किया गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर विधायक प्रकाश की दरिया दिली, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र को लिया गोद …

नसीमुद्दीन स‍िद्दीकी बोले-मुस्‍ल‍िमों ने मुलायम को दी मौलाना की पदवी… उन्‍होंने पीएम मोदी को दे द‍िया आशीर्वाद

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने रावण वध के साथ दशहरा पर्व का कराया आगाज: बुराई पर अच्छाई का दिया विजय संदेश

City News Uttar Pradesh

हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी : मेडिकल कॉलेज में इलाज हेतु चार डॉक्टरों की टीम गठित …

बुंदेलखंड में बासमती-परसन का जलवा: फिर बजेगा सुगंध का नगाड़ा, विश्व बाजार में बढ़ेगी पहचान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़