City News Uttar Pradesh
शाबाश डीएम नगेंद्र : अवैध खनन पर हौंके रहो जुर्माना, सख्ती जरूरी
उत्तर प्रदेश

शाबाश डीएम नगेन्द्र: अवैध खनन पर हौंके रहो जुर्माना, सख्ती जरूरी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम नगेन्द्र प्रताप अवैध खनन पर फिलहाल सख्त हैं। उनकी कार्यवाई काबिले तारीफ है। उनके निर्देश पर जिले में बालू खनन पट्टों की जांच की गई। कई अनियमितताएं पाई गईं। जांच के दौरान दो खनन पट्टाधारकों पर लाखों का जुर्माना लगाया गया।

शाबाश डीएम नगेंद्र : अवैध खनन पर हौंके रहो जुर्माना, सख्ती जरूरी

तहसील बांदा के ग्राम मरौली में स्थित खदान के गाटा संख्या 333/7 में प्रशांत कुमार गुप्ता के स्वीकृत खनन पट्टे की जांच 18 की गई। पट्टा धारक को 1403 घन मीटर बालू मोरम का अतिरिक्त खनन और परिवहन का दोषी पाया गया। 12,62,700 रुपये का जुर्माना ठोंका गया। नोटिस जारी की गई।

शाबाश डीएम नगेंद्र : अवैध खनन पर हौंके रहो जुर्माना, सख्ती जरूरी

इसी तरह तहसील बांदा के ग्राम पथरी के गाटा संख्या 72/47 और 74/1 में मयूर बॉक्साइट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खनन पट्टे की जांच की गई। जांच दल ने पाया कि कंपनी ने 3373 घन मीटर बालू मोरम का अतिरिक्त खनन किया है। इस पर कंपनी पर 30,35,700 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

शाबाश डीएम नगेंद्र : अवैध खनन पर हौंके रहो जुर्माना, सख्ती जरूरी

प्रशासन ने अवैध खनन पर सख्ती बरतते हुए जिले में गठित टास्क फोर्स द्वारा दो दिनों के भीतर 10 वाहनों को जब्त किया, जिनमें अवैध रूप से खनिजों का परिवहन हो रहा था। इन वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

डीएम नगेन्द्र ने मत्स्य आखेट पर लगाया प्रतिबंध: शिकार करने पर होगी सख्त कार्रवाई

डीएम नगेन्द्र नें खास भेंट में बताया कि खनन क्षेत्र में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खनन पट्टों की नियमित रूप से जांच जारी रहेगी, ताकि अवैध खनन और परिवहन को रोका जा सके।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत सिंह का प्रयास : सिध्ध पीठ पाथा देवी का पर्यटन रूप में हो विकास

मंत्री रामकेश बोले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी यानी शाश्वत सत्य

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर की ‘मानवता’ बनी प्रेरणा: मोटराइज्ड साइकिल से ‘दिव्यांगों’ के खिले चेहरे

City News Uttar Pradesh

गुरू गोविंद सिंह की जयंती शबद कीर्तन एवं भंडारे के बीच धूम धाम से संपन्न

यमुना किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव: क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने ‘भूरागढ़ फीडर’ की ‘नस’ दबाई, संकट मोचन से खुलेगी ‘निर्बाध धारा’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़