City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा : दो मासूमों संग जिंदा जली मां, गैस सिलिंडर का पाइप लीकेज होने से लगी थी आग
उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा : दो मासूमों संग जिंदा जली मां, गैस सिलिंडर का पाइप लीकेज होने से लगी थी आग

  • ब्यूरो रिपोर्ट

फतेहपुर। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर का पाइप लीकेज होने से कारण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में मां व दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों की कानपुर में इलाज दौरान मौत हो गई। तीनों के शव को देख पूरा गांव गमगीन हो गया। ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव निवासी उमेश विश्वकर्मा फर्नीचर का कारीगर है। वह सुबह बहुआ स्थित दुकान में काम पर गया था। उसकी पत्नी अल्का देवी (27) करीब साढ़े 10 बजे गैस चूल्हे में खाना पका रही थी। कमरे में ही बेटा गौरव कुमार (5) और बेटी परी (2) मौजूद थे।

दर्दनाक हादसा : दो मासूमों संग जिंदा जली मां, गैस सिलिंडर का पाइप लीकेज होने से लगी थी आग
Tragic accident: Mother burnt alive along with two innocent children, fire started due to leakage of gas cylinder pipe

– मां को बचाने के चक्कर में बच्चे भी जले

पति ने बताया कि नवरात्रि का प्रथम दिन उसका व्रत था। वह सुबह घर से काम पर चला गया था। रविवार को गैस सिलिंडर पाइप में लीकेज होने की वजह से पत्नी को आग लग गई। दोनों बच्चे लगता है कि पत्नी को बचाने में झुलस गए। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। खबर मिलते ही मैं घर पहुंचा। घर से तीनों को जिला अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने तीनों की हालत गभीर देखकर कानपुर हैलट रेफर किया। जहा इलाज दौरान तीनों की बारी-बारी से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ई-केवाईसी में सुस्ती से बढ़ी चिंता: दिसंबर तक नहीं हुआ सत्यापन तो हो सकता है राशन संकट

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : कुख्यात डकैत बलखडिय़ा के मददगार को पांच साल की कारावास, पाठा के जंगलों में थी कभी नाम की दहशत …

City News Uttar Pradesh

जिला प्रशासन के होश फाख्ता : गिड़गिड़ा रहा पशुपालन विभाग

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें बांदा के सिद्ध बाबा स्थान पर कराया भंडारा: लगा मंडलीय जमघट

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन की स्वतंत्रता दिवस पर हुंकार: ‘पीडीए’ को ‘हक’ और संविधान की ‘रक्षा’ असली ‘आजादी’, 2027 पर साधा निशाना

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान: सर्दी से बचाव हेतु वितरित किए कंबल

ब्रेकिंग न्यूज़