- विनोद मिश्रा
बांदा। जयराम सिंह की दरिया दिली अग्निकांड पर ‘दरिया’ की तरह बही। अग्नि पीड़ितों के जख्म पर मलहम का काम किया। समाजसेवी जयराम सिंह (बछेऊरा) जैसी दरिया दिली का उदाहरण यदा-कदा ही देखने को मिलता है।

अब पूरा मामला जानिये। चिल्ला थाना क्षेत्र के ग्राम अतरहट में खेतों में आग लग गई। इससे कई बीघे फसल जलकर खाक हो गई।
हुआ यह की दोपहर बिजली का जंपर टूट जाने से खेतों में आग भड़क गई । उसने कई बीघे की फसल को अपने आगोश में ले लिया। आग से गांव के किसान गोरेलाल, अमरजीत, चंदा यादव के खेत जलकर पूरी तरह से स्वाहा हो गए। ग्राम वासियो की सूचना पर समाजसेवी जयराम सिंह मौके पर पहुंचे। तत्काल अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को फोन कर आग बुझाने हेतु संसाधनों को बुलवाया । करीब 2 घंटे तक आग बुझाने का कार्य चलता रहा।

जयराम सिंह ने पीड़ित किसानों को अपनी तरफ से हर संभव आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया।भरोसा दिया की उनके नुकसान की कुछ प्रतिशत भरपाई वह अवश्य करेगे। दरसल जयराम सिंह की छवि इलाके में ‘बात के धनी’ के रूप में है। “प्राण जाये, पर बचन न जाये” के रूप में वह माशहूर है।इस लिये वह भरोसे मंद माने जाते हैं। उनके आश्वासन से पीड़ितों नें काफी राहत महसूस की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
