City News Uttar Pradesh
बांदा। जिले में बालू ओवर लोडिंग के परिवहन पर खनिज ,आरटीओ एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों नें शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 27 वाहनों को पकड़ कर वैधानिक कार्यवाई की गई है।
उत्तर प्रदेश

बालू भरे ओवरलोड ट्रकों की नंबर प्लेटों में फर्जीवाड़ा: दो ट्रक पकड़े गये

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बालू भरे ट्रकों के परिवहन में फर्जी नंबर प्लेटों का जमकर उपयोग हो रहा है।इस दुस्साहसिक परिवहन में आखिर वरद हस्त किसका है यह चर्चा का गंभीर विषय बनता जा रहा है। खैर ,खबर को आगे बढ़ाते हैं। ओवर लोड परिवहन पर जब हमनें खबरें प्रकाशित की तो यहां का कथित नकारा आरटीओ विभाग को खाना -पूरी को मजबूर होना पड़ा। बालू लेकर जा रहे दो ओवरलोड ट्रकों में फर्जी नंबर प्लेट मिलने पर परिवहन विभाग ने चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पकड़े गए ट्रक पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए हैं।

बालू भरे ओवरलोड ट्रकों की नंबर प्लेटों में फर्जीवाड़ा: दो ट्रक पकड़े गये
Forgery in number plates of overload trucks carrying sand: two trucks caught

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) शंकर सिंह ने रविवार की रात बांदा-बिसंडा-सिंहपुर मार्ग पर चेकिंग की। इस दौरान तीन ओवरलोड ट्रक पकड़े। इनमें दो ट्रकों में नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। चेचिस नंबर के जरिए ई-चालान पोर्टल पर चेक करने में इसका खुलासा हुआ। फर्जी नंबर प्लेट में पकड़े गए एक ट्रक का पांच माह से टैक्स नहीं जमा हुआ। बीमा, प्रदूषण और फिटनेस समाप्त था। एआरटीओ ने पकड़े गए तीनों ट्रक बिसंडा थाना पुलिस को सुपुर्दगी में दे दिए। वाहन स्वामी और चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बिसंडा थाना और बिलगांव पुलिस चौकी में तहरीर दी है। बिसंडा थानाध्यक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 208 मरीजों ने तोड़ा दम, 35614 नए संक्रमित आए सामने …

दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार तो दूसरी बनी मिसाल: बेबस पिता की पगड़ी “छोटी बेटी” ने संभाली

रामशैय्या के पास बनेगा ‘बुंदेलखंड’ का पहला ‘औद्योगिक क्षेत्र’: 50 एकड़ में सजेगा ‘विकास का हब’

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : कोरोना नें मरीजों की फूलाई सांसे, ऑक्सीजन जुटाने में स्वास्थ विभाग का छूटा पसीना !, मौत का मंजर जारी ! …

पूर्व विधायक दलजीत सिंह के भतीजे नें संभाली प्रचार की कमान

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़