City News Uttar Pradesh
बेगाने को अपना कर बनें मालामाल और बन जाये पहलवान
उत्तर प्रदेश

बेगाने को अपना कर बनें मालामाल और बन जाये पहलवान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेगाने को अपनाये वह मालामाल करेंगे। सेहत में सुधार कर पहलवान बना देंगे। जी हाँ खरीफ की फसल में बेगानी हो चुकी ज्वार बाजरा यह कमाल करेगी। इसकी उपज किसानों की सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों सुधारेगी।

बेगाने को अपना कर बनें मालामाल और बन जाये पहलवान
Become rich by adopting Begane and become a wrestler

आपको बता दें कि मंडल में इस बार इन दोनों फसलों का रकबा बढ़ाया गया है। चारों जिलों में इस वर्ष 63,387 हेक्टेयर में ज्वार और 12,558 हेक्टेयर में बाजरा की फसल लहलहाएगी। बांदा में बाजरा 2485 हेक्टेयर में तो चित्रकूट में सबसे ज्यादा 9,982 हेक्टेयर में किसान बोएंगे। वहीं ज्वार की खेती सबसे ज्यादा बांदा में 26,117 हेक्टेयर में होगी। अभी तक यहां किसान धान और तिल आदि को ज्यादा तवज्जो देते रहे हैं। अब किसानों को मोटे अनाजों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उनके आर्थिक तरक्की की राह तैयार हो सके।

बेगाने को अपना कर बनें मालामाल और बन जाये पहलवान
Become rich by adopting Begane and become a wrestler

शासन का जोर बुंदेलखंड के किसानों की आय बढ़ाने पर है। इसके लिए कृषि विभाग और कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय किसानों को खेती की नई-नई तकनीक उपलब्ध करा रहे हैं। किसान धान और तिल, मूंग, उर्द आदि की खेती करते हैं, लेकिन कभी ज्यादा बारिश तो कभी सूखा की स्थिति से किसानों को घाटा उठाना पड़ता है। जबकि बुंदेलखंड में दो दशक पहले तक मोटे अनाजों ज्वार, बाजरा, कोदो आदि की अच्छी उपज होती रही है।

बेगाने को अपना कर बनें मालामाल और बन जाये पहलवान
Become rich by adopting Begane and become a wrestler

इधर, बेसहारा गोवंशी पशुओं की वजह से किसानों ने इन फसलों से मुंह मोड़ लिया है। इससे किसानों की सेहत के साथ आर्थिक स्थिति भी बदहाल हो रही है। अब मोटे अनाजों की मांग देश भर में बढ़ी है। ऐसे में शासन का जोर है कि बुंदेलखंड फिर मोटे अनाजों के उत्पादन का हब बने। इसके लिए इस वर्ष मंडल के चारों जिलों में ज्वार और बाजरा का रकबा बढ़ाया गया है। किसानों को उन्नतशील बीज भी राजकीय बीज भंडारों से दिए जा रहे हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ यूपी स्किल डेवलपमेंट कोर्स …

City News Uttar Pradesh

बारिश से गिरा पारा होने लगा सर्दी का एहसास : फसलों पर भी खतरे के मंडराये बादल

City News Uttar Pradesh

मतदाताओं से बात कर रही पुलिस फोर्स, निडर रहने की अपील

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग की चेतावनी धराशाई: नहीं हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना का कहर, मरीज बढ़े तो और कम पड़ जाएगा मेडिकल कॉलेज का मैन पावर ! ​….

Banda : गैर इरादतन हत्या:भाई को सात वर्ष की सजा साथ में जुर्माना…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़