City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा या मजाक : बीस घंटे तक बांदा की हाई सिक्योरिटी जेल में घास में छिपा था कैदी, जिले में तलाश करती रहीं टीमें …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हाई सिक्योरिटी मंडल कारागार से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर रविवार की शाम एक बंदी फरार हो गया। बीस घंटे बाद वो जेल परिसर में लगी घास के बीच बैठा मिला। जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।इससे तो यही उजागर हुआ की सुरक्षा व्यवस्था है या मजाक !

बता दें कि इसी जेल में कुछ दिन पहले मुख्तार अंसारी को भी लाया गया है। जिसके बाद अधिकारियों ने दावा किया था कि इस जेल की सुरक्षा में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। ऐसे में जेल से एक कैदी का बीस घंटे तक गायब होने जाना जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।

बंदी विजय को नौ बंदियों संग परिसर में स्थित कृषि फार्म काम कराने ले जाया गया था। शाम को गिनती के दौरान फरार होने की जानकारी हुई, जिससे हड़कंप मच गया। जेल कर्मी गुपचुप तरीके से बंदी को ढूंढते रहे। न मिलने पर रविवार की रात अफसरों को जानकारी दी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगा दी गईं।


आखिर में 20 घंटे के बाद सोमवार को फरार बंदी मिल गया। इन दिनों बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बंद होने से जेल में कड़ी सुरक्षा है। रोज की तरह रविवार को कमान पर नौ बंदियों को जेल परिसर में स्थित कृषि फार्म काम के लिए ले जाया गया था। शाम को जेल वापस लाते समय नौ में एक बंदी चकमा देकर भाग निकला।


जेल बंद होने के पूर्व रात सात बजे जब बंदियों की गणना की गई, तब बरसड़ा बुजुर्ग (गिरवां) गांव निवासी विजय आरख के भागने की जानकारी हुई। करीब चार घंटे तक जेल प्रशासन बंदी की खोज में जुटा रहा। कोई सुराग न लगने के बाद रात 12 बजे डीएम और एसपी को सूचना दी गई। बांदा कोतवाली और गिरवां थाना पुलिस की तीन-तीन टीमें बंदी की खोजबीन में लग गईं।


सारी रात पुलिस टीमों ने बंदी के घर और रिश्तेदारों सहित रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों में तलाश की। सोमवार को डीएम आनंद कुमार सिंह, डीआईजी (जेल) संजीव त्रिपाठी, एसपी डा. एसएस मीणा, एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान, नगर मजिस्ट्रेट केशव कुमार, सीओ सिटी राकेश कुमार और इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने जेल का निरीक्षण किया।

एएसपी ने बताया कि जेल से फरार बंदी विजय चोरी के आरोप में 6 फरवरी से जेल में बंद था। कारागार अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि कृषि फार्म में लगी घास के बीच बंदी विजय आरख छिपा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : ऐतिहासिक दुर्ग कालिंजर बना आग का गोला, दमकल हताश …

दिशा समिति की बैठक संपन्न: मनरेगा के तहत 83 हजार परिवारों को रोजगार देने की योजना

विधायक प्रकाश द्विवेदी मध्य प्रदेश चुनाव में बने हैं स्टार प्रचारक : गुढ़ में मचा दी है धूम

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग हुए खफा : मुक्तिधामों के निरीक्षण में मिलीं खामियां

City News Uttar Pradesh

बेरोजगारी ने ली जान: आर्थिक तंगी से परेशान आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने की आत्महत्या

City News Uttar Pradesh

कालिंजर बनेगा ‘अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब’:16 करोड़ से ‘इतिहास’ को मिलेगा ‘आधुनिक जामा’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़