28.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
गर्मी में बढ़ी आग की घटनाएं: सपा विधायक विशम्भर ने निभाई जनप्रतिनिधि की ज़िम्मेदारी
उत्तर प्रदेश

गर्मी में बढ़ी आग की घटनाएं: सपा विधायक विशम्भर ने निभाई जनप्रतिनिधि की ज़िम्मेदारी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भीषण गर्मी के कारण अग्निकांड की घटनाएं जिले में चिंता का विषय बनती जा रही हैं। कहीं खेतों में मेहनत की फसल जल रही है तो कहीं आशियाने राख हो रहे हैं। लेकिन ऐसे मुश्किल समय में समाजवादी पार्टी के विधायक विशम्भर सिंह यादव एक सच्चे जनप्रतिनिधि की भूमिका निभा रहे हैं पीड़ितों के आंसू पोंछने और मदद पहुंचाने के लिए खुद मौके पर पहुंच रहे हैं।

गर्मी में बढ़ी आग की घटनाएं: सपा विधायक विशम्भर ने निभाई जनप्रतिनिधि की ज़िम्मेदारी

हाल ही में परसौली गांव के किसान शिवप्रकाश यादव के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। जानकारी मिलते ही विधायक विशम्भर सिंह मौके पर पहुंचे और न केवल किसान को ढांढस बंधाया, बल्कि तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की। विधायक ने प्रशासन से भी पीड़ित को हर संभव सहायता दिलवाने का भरोसा दिलाया।

गर्मी में बढ़ी आग की घटनाएं: सपा विधायक विशम्भर ने निभाई जनप्रतिनिधि की ज़िम्मेदारी

दूसरी ओर अकौना गांव के रामप्रसाद वर्मा के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे उनकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। विधायक यादव इस हादसे की जानकारी मिलते ही अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी। साथ ही, हर जरूरी प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया।

गर्मी में बढ़ी आग की घटनाएं: सपा विधायक विशम्भर ने निभाई जनप्रतिनिधि की ज़िम्मेदारी

इस मौके पर समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुलायम यादव, वरिष्ठ सपा नेता छेदीलाल गुप्ता, पुत्तन सिंह, तथा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने भी प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाया और जरूरतमंदों तक पार्टी की मदद पहुंचाने की बात कही। विधायक विशम्भर सिंह यादव ने कहा कि, “इस समय किसानों और गरीबों को सिर्फ भाषण नहीं, साथ की ज़रूरत है। जब तक पीड़ितों को न्याय और सहायता नहीं मिलती, हम चैन से नहीं बैठेंगे।”

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले गांवों में निर्माण हेतु जिला पंचायत में नक्शा पास होना अनिवार्य

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद पहुंचे अस्पताल : मची अफरा तफरी, देखा आक्सीजन प्लांट …

शिक्षक दिवस पांच सितंबर को ही क्यों : जय दीक्षित नें उठाया पर्दा

City News Uttar Pradesh

दो हंसो का जोड़ा बिछुड़नें से सनसनी : डीडीसी सदस्य श्वेता सिंह की संदिग्ध आत्महत्या

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले: पीएम मोदी नें विश्व में देश का बढ़ाया मान -सम्मान

बुंदेलखंड के लोगों के लिए योगी सरकार लाई खास योजना, अब कम रेट में मिल सकेंगी पौष्टिक सब्जियां …

ब्रेकिंग न्यूज़