26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
चकबंदी प्रक्रिया को लेकर प्रशासन सतर्क: किसानों से मांगा सहयोग
उत्तर प्रदेश

चकबंदी प्रक्रिया को लेकर प्रशासन सतर्क: किसानों से मांगा सहयोग

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद के ग्राम वहिंगा, तहसील सदर में चकबंदी के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव ने की, जिसमें ग्रामवासियों और किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।

चकबंदी प्रक्रिया को लेकर प्रशासन सतर्क: किसानों से मांगा सहयोग

बैठक में उपस्थित काश्तकारों को जानकारी दी गई कि दिनांक 15 अप्रैल से ग्राम में सीमांकन एवं कब्जा परिवर्तन की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। इस प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और विवाद रहित ढंग से संपन्न कराने के लिए किसानों से सहयोग की अपील की गई। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव ने स्पष्ट किया कि सभी काश्तकार निर्धारित तिथि पर अपने खेतों पर उपस्थित रहें ताकि सीमांकन की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की असुविधा या विवाद उत्पन्न न हो।

चकबंदी प्रक्रिया को लेकर प्रशासन सतर्क: किसानों से मांगा सहयोग

उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही पारदर्शी तरीके से की जाएगी और सभी की समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर ही करने का प्रयास होगा। सीमांकन की कार्रवाई पूर्ण होने के पश्चात उपसंचालक चकबंदी/एडीएम स्तर पर निगरानी की सुनवाई ग्राम में ही की जाएगी, जिससे किसान अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रख सकें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दादू राम, उप जिलाधिकारी सदर अमित शुक्ला, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अजय वर्मा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इरफान उल्लाह खान, तहसीलदार विकास पांडे समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश ने किया निरीक्षण गृह का लोकार्पण: सिंचाई परियोजनाओं में आयेगी तेजी

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा : हर खेत और पेट को पानी के लिये जल संचय जरूरी

City News Uttar Pradesh

काली मौत की डायन कस रही शिकंजा : पीड़ितों के इलाज के लिये बढ़ गई है चिंता

City News Uttar Pradesh

स्मार्ट मीटर बना ‘जेबकटर’: तकनीक की ‘आड़’ में ठगी, आम जनता चीखी, ‘भाग मीटर भाग’

City News Uttar Pradesh

जुए की आड़ में ‘खौफ’ का सिंडिकेट : ‘हथियारों’ समेत गुंडे गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की ताकत बनेगा प्याज : सातों जिलों में होगी बंपर खेती, 62% बढ़ा उत्पादन लक्ष्य

ब्रेकिंग न्यूज़