City News Uttar Pradesh
बुंदेली बंजर जमीन पर उगेगी फसल: हेल्थ टॉनिक किसानों को करेगा मालामाल
उत्तर प्रदेश

बुंदेली बंजर जमीन पर उगेगी फसल: हेल्थ टॉनिक किसानों को करेगा मालामाल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में अब बंजर जमीन पर भी फसल उग सकेगी। साथ ही उपजाऊ भूमि पर फसल की पैदावार बढ़ेगी। ये सब काम केंद्रीय कृषि विवि द्वारा बनाया गया हेल्थ टॉनिक करेगा। केंचुओं के खाद बनाने के दौरान बचने वाले पानी से तैयार किए गए इस टॉनिक को विवि के वैज्ञानिकों ने वर्म स्क्रब हेल्थ टॉनिक नाम दिया है। इस टाॅनिक की कीमत 400 रुपये प्रति लीटर है। विवि अफसर इस टॉनिक को किसानों को भी बनाना सिखा रहे हैं। ताकि वे भी टॉनिक खुद बनाकर उसका प्रयोग करें और मालामाल हों।

बुंदेली बंजर जमीन पर उगेगी फसल: हेल्थ टॉनिक किसानों को करेगा मालामाल

कृषि विवि में कृषि सुधार को लेकर लगातार शोध हो रहे हैं। अब कृषि विवि के वैज्ञानिकों ने वर्म स्क्रब हेल्थ टॉनिक बनाया है। विवि के सस्य वैज्ञानिक डॉ. अनिल राय ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने केंचुओं के टैंक में गोबर, खराब सब्जी, पेड़ों के पत्ते डालकर पानी भर दिया था। टैंक से पानी का रिसाव किया। कुछ समय बाद जब केंचुओं ने खाद बनाना शुरू किया तो कुछ तरल पदार्थ टैंक से बाहर आने लगा। तरल पदार्थ को इकट्ठा कर फसल में प्रयोग किया तो उसकी पैदावार बढ़ी।

बुंदेली बंजर जमीन पर उगेगी फसल: हेल्थ टॉनिक किसानों को करेगा मालामाल

तरल पदार्थ की जांच की गई तो पाया गया कि इसमें पर्याप्त मात्रा में जिंक, आयरन, नाइट्रोजन, फास्फोरस सहित सभी पोषक तत्व मौजूद हैं, जो किसी और फर्टिलाइजर या अन्य तरीके से नहीं मिल सकते। इसके बाद वैज्ञानिकों ने इसे वर्ग स्क्रब हेल्थ टाॅनिक नाम दिया। वैज्ञानिक बताते हैं कि टॉनिक बंजर भूमि को भी चंद साल में उपजाऊ बना सकता है। यह पूरी तरह प्राकृतिक है तो ऐसे में भूमि को इससे नुकसान भी नहीं है। इसकी कीमत 400 रुपये प्रति लीटर है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश का तोहफा: बाढ़ से बांदा के बचाव हेतु किया तटबंध का शिलान्यास

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: आठ नवंबर से शुरू होगी एकमुश्त समाधान योजना, सरचार्ज में मिलेगी छूट

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानपरिषद चुनाव: BJP ने जारी की लिस्ट, पूर्व आईपीएस एके शर्मा को भी मिला टिकट…

City News Uttar Pradesh

जल जीवन मिशन की खुली पोल : बांदा-हमीरपुर एवं झांसी में जांच शुरू

City News Uttar Pradesh

पीडब्लूडी के साहबान जल्दी दे ध्यान: ठेकेदार कर रहा है मानक विहीन सड़क निर्माण

डीएम दुर्गा नें मुक्तिधाम को समस्याओं से मुक्ति दिलाने का दिया वरदान: पालिका को फरमान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़