
- विनोद मिश्रा
बांदा। डाक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती पर सदर “विधायक प्रकाश दिवेदी स्वयं भी सामाजिक न्याय के प्रणेता की भूमिका में भीम” के रूप में दिखे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत एवं पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने भी अभियान की ध्वज पताका को ऊंचाई दी। पुष्प वर्षा भी की गई।

भाजपा ने सशक्त लोकतंत्र के निर्माण हेतु भारतीय संविधान की रचना करने वाले, देश में समान अधिकार और सामाजिक न्याय हेतु अजीवन समर्पित रहे ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये।

बाँदा सदर विधानसभा क्षेत्र के महुआ मंडल में बाबा साहब की प्रतिमा में श्रद्धा-सुमन पुष्प अर्पित कर विधायक प्रकाश ने वहां आयोजित गोष्ठी को संबोधित किया। विधायक दिवेदी ने कहा की बाबा साहेब की प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की भीम राव की परिकल्पना हर योजना में दिखती है। समान अवसर की झलक, हर प्रयास में झलकता है।

विधायक प्रकाश ने कहा की भाजपा सरकार में ही सहीअर्थों में समावेशन और सम्मान का भाव दिखता है। बाबा साहेब के सिद्धांत एवं आदर्श पर चल कर ही आज आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति मिल रही है। इस कार्य क्रम के अलावा रोडवेज के पास अंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्य चला।अंबेडकर जयंती बाईक जुलूस पर महाराणा चौक पर पुष्पवर्षा भी की गई। गायत्री नगर में भी प्रतिमा पर माल्यापर्ण हुआ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
