City News Uttar Pradesh
संविधान पर 'आपात' हमला नहीं भूलेगा भारत: भाजपा ने कहा- लोकतंत्र की हत्या थी '25 जून'
उत्तर प्रदेश

संविधान पर ‘आपात’ हमला नहीं भूलेगा भारत: भाजपा ने कहा- लोकतंत्र की हत्या थी ’25 जून’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। भारतीय राजनीति के सबसे काले अध्याय 25 जून 1975 के आपातकाल को याद करते हुए भाजपा ने रविवार को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला प्रभारी व प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने इंदिरा गांधी की कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोला। नंदी ने कहा “जिस महात्मा गांधी के नाम पर कांग्रेस वोट मांगती रही, उन्हीं गांधी के आदर्शों की हत्या कर इंदिरा गांधी ने देश में लोकतंत्र का गला घोंटा था। आपातकाल कोई राजनीतिक निर्णय नहीं, यह संविधान पर तानाशाही प्रहार था।

संविधान पर 'आपात' हमला नहीं भूलेगा भारत: भाजपा ने कहा- लोकतंत्र की हत्या थी '25 जून'

प्रेस वार्ता में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी कहा “25 जून 1975 को देश के अखबारों पर ताले पड़े थे,बोलने की आज़ादी छीन ली गई थी, विपक्षी नेताओं को जेल में ठूंस दिया गया था। लोकतंत्र को एक परिवार की सत्ता के लिए कुचल दिया गया।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि आज भाजपा की सरकार उसी लोकतंत्र की रक्षा कर रही है, जिसे कांग्रेस ने पैरों तले कुचल दिया था। 1977 में जनता की ताकत से देश ने इंदिरा गांधी को जवाब दिया और आपातकाल हटाना पड़ा। “आपातकाल केवल एक तारीख नहीं, यह याद है उस जुल्म की, जब संविधान को गिरवी रख दिया गया था। भाजपा इस काले अध्याय को उजागर करती रहेगी और जनता को सच्चाई से अवगत कराती रहेगी।” जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत और भाजपा नेता उत्तम सक्सेना ने भी कहा कि युवाओं को यह जानना जरूरी है कि लोकतंत्र की बुनियाद पर किस तरह कांग्रेस की सत्ता ने प्रहार किया था।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दरगाह जरैली कोठी मस्जिद में तीन दिन की तरावीह में कुरान पूरा हुआ

Banda : ओवरलोडिंग को लेकर सपाइयों का अनशन दूसरे दिन भी जारी, खदान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर दी गई आंदोलन की चेतावनी …

City News Uttar Pradesh

दुखद खबर : बीटीसी परीक्षा पास न कर पाने पर छात्रा ने दी जान

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में ‘सलमान’ और ‘शाहरुख’ बने आकर्षण का केंद्र: देश-विदेश से पहुंचे व्यापारी

City News Uttar Pradesh

बांदा में खाकी का दबदबा: जिले में माफियाओं की तोड़ी कमर, चला चाबुक

Banda : बांदा सदर विधायक प्रकाश का कार्यालय, बन गया भोजन का अक्षय पात्र ! …

ब्रेकिंग न्यूज़