25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : संतो को लेकर वाराणसी जा रही अनियंत्रित कार बैलगाड़ी व दो युवकों को टक्कर मारते जा घुसी दुकान में
उत्तर प्रदेश

बांदा : संतो को लेकर वाराणसी जा रही अनियंत्रित कार बैलगाड़ी व दो युवकों को टक्कर मारते जा घुसी दुकान में

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वाराणसी जा रही संतों की कार अनियंत्रित होकर बैलगाड़ी व रोड किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गई। हादसे में एक बैल की मौत हो गई। जबकि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बांदा : संतो को लेकर वाराणसी जा रही अनियंत्रित कार बैलगाड़ी व दो युवकों को टक्कर मारते जा घुसी दुकान में
Banda: An uncontrolled car going to Varanasi carrying the saints entered the shop, hitting the bullock cart and two youths

बबेरू कस्बे की ओर से एक लग्जरी कार शनिवार सुबह करीब दस बजे संतो को लेकर वाराणसी जा रही थी। कमासिन थाना क्षेत्र के बबेरू मार्ग पेट्रोल पंप के नजदीक कार अनियंत्रित हो गई और बैलगाड़ी से टकरा गई। इसके बाद कार चालक ने कुछ दूर चलने के बाद सड़क किनारे खड़े 35 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र भूपत यादव व 20 वर्षीय संदीप पुत्र रामरूप यादव निवासी कमासिन कस्बा को टक्कर मारते हुए झोपड़ीनुमा पंक्चर की दुकान में घुस गई। जिसमें दुकानदार धर्मेंद्र बाल-बाल बचा। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में धर्मेद्र को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर गुजरात निवासी चालक बालक रामदास को हिरासत में लिया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेंद्र का बड़े बकायादारों पर नजर टेढ़ी : सख्ती से वसूली के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

यमुना ने उगला 200 प्राकृतिक खजाना: चित्रकूट से इटावा तक खुशी की लहर !

City News Uttar Pradesh Desk

भगवान का आधार कार्ड’ मामला : सर्वहारा के आधार से बिकेगी भगवान की फसल ! …

मत्स्य मंत्री संजय नें समीक्षा बैठक में लगाई क्लास : लापरवाही पर दी चेतावनी

सपा नेता अशोक का ‘अनुरोध’ कामयाब: शिक्षा मंदिर में गूंजेगा ‘नेताजी’ का जयघोष

City News Uttar Pradesh Desk

नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों ने “नृत्य साधना” से किया गणपति बप्पा का आवाहन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़