- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 100 से ज्यादा आइएएस अïफसर नए साल पर प्रमोशन व उच्च वेतनमान का तोहफा पाएंगे। इनके अलावा 65 आइपीएस अफसरों को भी नव वर्ष पर पदोन्नति मिल सकती है। इन अफसरों के प्रमोशन के लिए बुधवार को विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई।
– छह अफसर बनेंगे प्रमुख सचिव, आठ सचिव रैंक में हो सकते हैं पदोन्नत
25 वर्ष पूरी कर चुके 1998 बैच के छह अफसरों को सचिव से प्रमुख सचिव पद पर प्रमोशन के लिए डीपीसी ने मुहर लगा दी है।इनमें आलोक कुमार तृतीय, अनिल कुमार तृतीय, अनिल कुमार सागर, पंधारी यादव, अजय चौहान और नीना शर्मा शामिल हैं।
विशेष सचिव से सचिव पद पर प्रमोशन के लिए 16 साल की सेवा पूरी कर चुके 2007 बैच के नौ आइएएस अधिकारियों के अलावा 2005 बैच के गुर्राला श्रीनिवासुलु और 2006 बैच के जुहेर बिन सगीर भी प्रतीक्षा कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार सचिव पद पर प्रमोशन के लिए 2007 बैच के आठ अफसरों के नामों पर ही सहमति बनी है।इनके अलावा 2010 बैच के 38 आइएएस अधिकारी 13 वर्ष की सेवा के बाद जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सेलेक्शन ग्रेड (ग्रेड पे 7600 से 8700 रुपये) में प्रमोशन के लिए कतार में हैं। डीपीसी की बैठक में इनमें से 30 अफसरों के प्रमोशन पर रजामंदी हुई है। 2014 बैच के 52 अधिकारी नौ वर्ष की सेवा के बाद सीनियर टाइम स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (ग्रेड पे 6600 से 7700 रुपये) में प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। यह अधिकारी सीडीओ से डीएम बन सकेंगे। वहीं 2019 बैच के 16 अधिकारी चार वर्ष की सेवा के बाद सीनियर टाइम स्केल पाकर सीडीओ बनने की हसरत संजोये हुए हैं।

– 2005 बैच के नौ अधिकारी बनेंगे आइजी
आइपीएस अधिकारियों में 1998 बैच के आइजी स्तर के सात अधिकारी प्रमोट होकर एडीजी और 2005 बैच के नौ अधिकारी आइजी बनेंगे। 1998 बैच के जिन आइपीएस अधिकारियों को एडीजी के पद पर प्रोन्नति दी जानी है उनमें भगवान स्वरूप, अमित चंद्रा, पीयूष मोर्डिया, एसके भगत, बीडी पाल्सन, के सत्यानारायण और पद्मजा चौहान शामिल हैं।
2005 बैच के जिन आइपीएस अधिकारियों को आइजी पद पर प्रोन्नति दी जानी है, उनमें दीपक कुमार, अखिलेश कुमार, जे. रवीन्द्र गौड़, आरके भारद्वाज, उपेन्द्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र दूबे, मंजिल सैनी, अंकज शर्मा और प्रेम कुमार गौतम शामिल हैं। इनमें से मंजिल सैनी, अंकज शर्मा और प्रेम कुमार गौतम केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इनके अलावा 2009 बैच के 13 अधिकारियों को डीआइजी और एसपी रैंक के 36 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड देने के प्रस्ताव को डीपीसी की बैठक में मंजूरी दी गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
