City News Uttar Pradesh
महंगाई की मार : 80 रुपये किलो टमाटर, आलू-प्याज भी महंगा
उत्तर प्रदेश

महंगाई की मार : 80 रुपये किलो टमाटर, आलू-प्याज भी महंगा

 – विनोद मिश्रा

बांदा। बारिश के चलते सब्जियों में पिछले 10 दिनों में 10-20 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, टमाटर के दाम तेजी से बढ़ रहे हैंं। आलू-प्याज भी महंगा बिक रहा है। ऐसे में लोगों की रसोई का खर्च बढ़ने से उनका बजट गड़बड़ाने लगा है। मानसून आने से कछवारा की खेती करने वाले किसानों को बड़ा झटका लगा है। खेतों में जलभराव होने से जहां सब्जी की फसलें नष्ट हो गई है। वहीं नदी में पानी बढ़ने से सब्जी उगा रहे किसानों की फसल डूबने लगी है। इसके चलते सब्जी के दामों में उछाल देखा जा रहा है।

महंगाई की मार : 80 रुपये किलो टमाटर, आलू-प्याज भी महंगा
Inflation hits: Tomatoes at Rs 80 per kg, potatoes and onions also expensive

टमाटर जहां 10 दिन पूर्व 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा था। जो बढ़कर 80 रुपये किलो तक पहुंच गया है। प्रतिकिलो 30 रुपये तक दाम बढ़ने से लोगों ने सब्जी में टमाटर डालने की मात्रा भी कम कर दी है। वहीं आलू जो पिछले हफ्ते 20-30 रुपये किलो था वह अब बढ़कर 30-40 रुपये किलो के भाव पर बिक रहा। प्याज भी 30 से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। हालांकि हरी सब्जी लौकी, कद्दू, तरोई के दामों में 10 रुपये की गिरावट आई है। उधर, लहसुन 180 से 200 और हरा धनिया 90 से बढ़कर 100 रुपये प्रतिकिलो हो गए हैं।

महंगाई की मार : 80 रुपये किलो टमाटर, आलू-प्याज भी महंगा
Inflation hits: Tomatoes at Rs 80 per kg, potatoes and onions also expensive

फुटकर सब्जी विक्रेता रामलाल ने बताया कि टमाटर पिछले हफ्ते 40-50 रुपये प्रति किलो बेचा था। अब बारिश के चलते थोक के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। अब फुटकर में दाम 80 रुपये किलो तक पहुंच गया है। सब्जी विक्रेता यूसुफ ने बताया कि 10 दिन पूर्व आलू 20-25 रुपये प्रति किलो था। जो बढ़कर 30 से 35 रुपये प्रति किलो हो गया है। प्याज 30 रुपये से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चपरकंजू अधिकारी वंदन योजना के अभिनंदन में हो गये फिसड्डी : होश हुये फाख्ता !

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस ने कसा शिकंजा, नौ जुआरियों को किया गिरफ्तार …

विदेश यात्रियों की राह हुई आसान : बांदा जिला अस्पताल बना अंतराष्ट्रीय यात्री टीकाकरण बूथ …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष नें गांवों में सुनी समस्या : निस्तारण के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट डीएम सख्त : समीक्षा बैठक में प्रगति के कड़े निर्देश ! …

पालीटेक्निक छात्र का फंदे पर लटकता मिला शव, परिजन बोले- प्रेम-प्रसंग में दबाव के चलते की खुदकुशी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़